मैं मराठी भाषी हूँ और स्कूल में बच्चे माड़िया भाषी तो कुछ स्थानीय लोगों की मदद से पढ़ाता हूँ...

तहसील-भामरागढ़, जिला गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) में कन्हैयालाल केवट के साथ जुड़े है कैलाश दास जो गोमवाड़ा गाँव में स्कूल शिक्षक हैं वे बता रहे हैं कि वे 22 साल से शिक्षक का काम कर रहे हैं पर वे स्वयं मराठी भाषी हैं और उनके स्कूल में बच्चे माड़िया भाषी है जो उनकी भाषा नहीं समझ पाते हैं तब वे गाँव के ही और लोगों की मदद लेते हैं जिनको दोनों भाषाएँ आती हैं जिससे बच्चे थोड़ा समझ पाते हैं इसके अलावा वे खेलकूद आदि कार्यक्रम करते हैं जो बच्चों को पसंद आता है उनको अपना कार्य अच्छा लगता है : सम्पर्क नम्बर@9422300674. RK

Posted on: Jun 11, 2020. Tags: BHAMRAGAD GARHCHIROLI MH EDUCATION KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

जहां पढ़ाता हूँ उस गाँव में मोबाइल नेटवर्क नहीं है बाकी जगह मोबाइल से बच्चों को होमवर्क देते हैं...

भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से बिनोद कुशलवर बता रहे हैं कि जिला परिषद् उच्चतर प्राथमिक पाठशाला आर्यवाडा में 30 वर्ष से शिक्षक है इनके स्कूल में अभी 1 से 7 तक का कक्षा लगता है 5 वी से 7 वी कक्षा तक के बच्चों को वे पढ़ाते हैं इनके विद्यालय में 3 शिक्षक हैं अभी लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद है और उनके गाँव में मोबाइल नहीं है तो गाँव में रहने वाले शिक्षक बच्चों के घर जाते है पर जहाँ मोबाईल नेटवर्क है वहां के शिक्षक बच्चों को मोबाईल के माध्यम से होमवर्क देकर पढ़ाते हैं  CS

Posted on: Jun 11, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH BINOD KUSHALWAR EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

स्कूल जाने के लिए जंगल पार करके जाना होता है, हमेशा जंगली जानवरों का डर बना रहता है...

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से गुलाब बंसी हांडे बता रहे हैं गुंडलवाही गाँव पढ़ाने जाते है इनके गाँव से स्कूल तक आने का रोड नहीं है कच्ची सड़क है भारी जंगल है स्कूल का समय 7 बजे से 12 बजे तक रहता है आते समय जंगली जानवर गाड़ी के सामने आ जाते है डर से किसी दिन वापस हो जाते है बच्चों का भी नुकसान होता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते हैं कि अधिकारियों से संपर्क करके रोड बनवा दें तो आने-जाने की सुविधा होगा, वे कह रहे हैं शहरी इलाकों में तो बच्चे हाई फाई तकनीक से पढ़ाई कर रहे हैं पर उनके इलाके के बच्चों के लिए कुछ भी वैसी सुविधा नहीं है संपर्क नंबर @9404325266 जिला कलेक्टर @07132222001 जनपद अध्यक्ष @9420639839 (169360) CS

Posted on: Jun 08, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH EDUCATION GULAB BANSI HANDE ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में स्कूल बन्द होने से बच्चों को मोबाईल के माध्यम से पढ़ा रहा हूँ...

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से श्री मालू विड्पी बता रहे है 2 वर्ष से शगुनवाशी छात्रावास स्कूल में पढ़ा रहे है वे कह रहे हैं अब तक मैं कक्षा 4 तक के बच्चों को पढ़ाया और अब बच्चे कक्षा 5 में जाएंगे और मैं ही उनको पढ़ाऊंगा पर अभी लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद है स्कूल बंद होने से जो अध्ययन छूट गए है उसे आस-पास के बच्चों को मोबाईल के माध्यम से पढ़ाते है कुछ शिक्षक साथी फोन पर उन्हें कुछ पाठ भेज रहे हैं समय मिलने पर उनके घर भी जाते है ऐसे बच्चो को होमवर्क देके उन्हें हल करके डायरी बनाने को बोलते है स्कूल खुलने से सभी का डायरी जाँच करेंगे ऐसे ही सभी बच्चों को बता रहें है कि स्कूल खुलने तक घर में ही पढाई करें संपर्क@ 9404826158..CS

Posted on: Jun 07, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH CORONA EDUCATION MOBILE M N VIDPI SONG VICTIMS REGISTER

मराठी में शिक्षण को माडिया बच्चे नहीं समझ पाते, प्राथमिक पढ़ाई माड़िया में हो तो अच्छा होगा...

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से नुरेटी जी बता रहें है कि वे जिला परिषद प्राथमिक शाला कुमरगुडा में पढ़ाते है इनके यहां माडिया बोलने वाले बच्चे अधिक आते है ज़िनको मराठी भाषा समझने में बहुत दिक्कत होता है  तो उन्हें इशारा से समझाना पड़ता है या बच्चे वही दोहराते हैं जो शिक्षक बोलता है जैसे आप पूछेंगे तुझा नाओ काए आहे तो वे वही जवाब देंगे तुझा नाओ काए आहे | पहले स्थानीय भाषा का पाठ्य क्रम बना था लेकिन उसका कोई महत्व नहीं हुआ ऐ चाहते है कि प्राथमिक स्तर पर स्थानीय भाषा में पाठ्य क्रम हो जिससे आदिवासी माडिया बोलने वाले बच्चे को पढ़ने में आसान हो| संपर्क @9405506271(169134).CS

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH EDUCATION NURETI JI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »