हैण्डपंप ख़राब होने से पानी की समस्या है...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-जामगांव गंगोपारा, ब्लाक-बास्तनार, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से दामनराम पोयाम बता रहें है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 2 में 3 साल से हैंडपंप खराब है 12 का बस्ती है वे लोग 100 मीटर दूर से पानी लाना पड़ता है हैंडपंप सुधरवाने के लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले थे लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें है अधिकारियों से बात कर के हैंडपंप सुधरवाने में मदद करें: संपर्क@7587832014, सरपंच@7587725311, सचिव@9479218600, CEO@9406016762,
PHE@9406078557,6162717578.

Posted on: Nov 28, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAMANRAM POYAM JAMGANW PROBLEM WATER

गैस सिलेंडर के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से सनकू जी समस्या बता रहे है, उन्होंने गैस सिलेंडर के लिए कई बार कागजात जमा कर चुके है, लेकिन अब तक नहीं मिला है, उन्हें बारिश के दिनों में लकड़ी भीगे होने के कारण आग जलने में समस्या होती है उनका कहना है की सिलेंडर मिलना चाहिएइसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें:CEO@9406016762,सचिव@94067642538, संपर्क@9340115201.

Posted on: Nov 28, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CELANDE CG GAS PROBLEM SANKURAM

पुल नहीं होने से ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कंडोली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनोज बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया नहीं बना है| बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6295663840, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Nov 27, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM KANDOLI MANOJ PROBLEM

हमारे गाँव में पानी की समस्या है कई सालों से लिखकर दे रहे है कोई सुनवाई नही हुई, कृपया मदद करें...

लखमूराम मरकाम ग्राम+पंचायत-बड़ेबोदेनार, क्रमांक02 ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहें है कि गन्दा पानी पीने से खुजली हो जाता है, इनका कहना है कि जिस नदी से पानी पीते है उसी नदी में नहाते है, हास्पिटल जाने में मजबूर हो जाते है, कई सालों से लिख लिख कर दे रहें है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है सचिव को भी लिख कर दिये ग्राम सभा में भी लिख कर दिये लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चला| इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद के अपील कर रहें है कि दिये गये अधिकारियों के नंबरों में बात करके पानी साफ पानी व्यवस्था करने में मदद करें : C.E.O@9406016762, सरपंच नंबर@9406483354, सपर्क नंबर@7587784929. DW

Posted on: Nov 26, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG LAKHMU MARKAM WATER

गांव में हैण्डपंप खराब है, लोगों को पानी के लिए परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-साडराबोदेनार पुजारी पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुनील पोड़ीयाम बता रहे हैं उनके गांव में हैंडपंप है जो की काफी दिन से खराब है। लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। वहां 50 घर का जनसंख्या है। इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत किया है लेकिन अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं हुआ है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों से मदद करे के हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098046010, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Nov 26, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM SADRABODENAR SUNIL PODIYAMI WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »