कुंआ निर्माण किये 4 महीने से ज्यादा हो चुके, लेकिन पैसा अभी तक नही मिला, कृपया मदद करें...

बैगापारा, ग्राम पंचायत-भेड़ागढ़, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हरिसिंह बघेल बता रहे हैं कि पंचायत के तरफ से उनके नाम पर कुंआ आबंटित हुआ था जिसमे 2 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी, उन्होंने अपने पैसे से कुंआ निर्माण करा लिया है, 4 महीने से ज्यादा हो चुके है, आवेदन करने पर सरपंच, सचिव कहते है मिलेगा लेकिन अभी भी कुछ नही मिला है जिसके कारण वे मजदूरों और मटेरियल का बचा पैसा नही दे पा रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे समस्या का निराकरण हो सके: सरपंच@7898959990, सचिव@7898056037,
मिथलेश मानिकपूरी@8964973228.

Posted on: Mar 14, 2018. Tags: MITHLEHSH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

हम 40 परिवार हैं, न बिजली न पानी, नदी का पानी छान कर पीते हैं, हैंडपंप होता तो अच्छा होता...

ताड़ीदहरा मोहल्ला, ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माठपुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुखीराम बैगा बता रहे हैं कि हमारे मोहल्ले में पानी की बहुत समस्या है लोगो को उपयोग के लिए नदी से पानी लाना पड़ता है, बरसात में भी नदी से ही गंदा पानी लाकर पीते है और अक्सर बीमार पड़ते हैं 40 घर इस समस्या से पीड़ित हैं और अधिकारियों से अनुरोध करते करते थक गए हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर निवेदन करें जिससे उनके मोहल्ले में पानी की समस्या का निराकरण हो सके: सरपंच@7898628506, सचिव@8349359323, PHE@7898883154, मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Mar 14, 2018. Tags: MITHILESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

मेरे पास जमीन नहीं, निराश्रित पेंशन मिलना चाहिए, अधिकारी आज-कल बोलकर गुमराह कर रहे...

वनांचल क्षेत्र ग्राम-छीटाडबरा, पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिदरी बाई बता रहे हैं, उनको निराश्रित पेंशन नही मिल रहा है वे मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव के पास आवेदन दिए लेकिन अधिकारी आज मिलेगा कल मिलगा बोलकर गुमराह कर रहे हैं कोई कारवाही नही हो रहा है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं, दिए नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे उनको निराश्रित पेंशन योजना का लाभ मिल सके: सरपंच@7898628506, सचिव@8349359330, मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Mar 13, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में पानी की व्यवस्था नहीं है दूर से पानी लाते हैं, अधिकारी सिर्फ झूठा आश्वासन दे रहे है

ग्राम पंचायत-माठपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामजी यादव बता रहे है हमारे छपरापारा में 5 साल से पानी की समस्या है, वे दूर से एक व्यक्तिगत बोर से पानी लाते हैं, कई बार विवाद भी हो जाता है, ज्यादातर वे नदी में खड्डा खोदकर पानी लाते है, इस समस्या के निराकरण लिए उन्होंने ग्राम सभा में आवेदन किया, सरपंच सचिव 5 साल से आश्वासन दे रहे हैं लेकिन आज भी हालत वैसे का वैसा है इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर निवेदन करें, जिससे उनके पारा में पानी की सुविधा हो सके: सरपंच@7898628506, सचिव@8349359323, PHE@9893883154. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Mar 13, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

रोड नही होने से बारिश में आने जाने की दिक्कत होती है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नही देते...

ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माठपुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ननकुसिया बता रही हैं, कि उनके गाँव में माठपुर से नागाडबरा और पटेल पारा के बीच रोड निर्माण नही हुआ है, जिसके कारण बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाता है, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सचिव, सरपंच और कलेक्टर कार्यालय में आवेदन किया, लेकिन उस पर कोई काम हुआ, सरपंच, सचिव केवल आश्वासन दे रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सांथियो से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर बात कर निवेदन करें, जिससे गांव में सड़क निर्माण हो सके: सरपंच@7898628506, सचिव@8349359323. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »