स्वास्थ्य स्वर : मोतियाबिंद बीमारी को ठीक करने का घरेलु नुस्खा...

ग्राम-रानई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मोतियाबिंद बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं मोतियाबिंद आंख से जुडी बीमारी है,
इसके इलाज के लिये 100 मिलीग्राम गुलाब जल लेकर कांच के सीसी में रख लें उसके बाद 3 ग्राम कलमी सोडा, 2 ग्राम कपूर और 3 ग्राम कच्ची फिटकरी लेकर पीस लें, उसके बाद उस मिश्रण को गुलाब जल में मिलाकर कड़ी धूप में रखें जब कांच की सीसी गर्म हो जाये बीच-बीच में दो तीन बार हिला लें, जिससे अच्छे से मिल जाये, फिर सूती के साफ कपड़े को पांच परत कर मिश्रण को छानकर रख लें| उसके बाद उपयोग कर सकते हैं, दवा के उपयोग से पहले दिये नंबर पर बात कर पूरी जानकारी लें : वैद्य केदारनाथ पटेल@9826040015.

Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

कृष्णा भजन : मोहना के बंशी बाजे मधुर वन मा जी, कान्हा के मुरली...

ग्राम-कोड़ार, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिसेलाल पटेल एक कृष्णा भजन सुना रहा हैं:
मोहना के बंशी बाजे मधुर वन मा जी, कान्हा के मुरली-
मोहना के मुरली बाजे, मधुर वन मा की कान्हा के बंशी-
कौन नगर में श्याम जनम धरिने हे-
कौन नगर मा पदधारी हो कान्हा के मुरली-
मथुरा नगर श्याम जनम धरिने हे-
गोकुल पुर में पदधारी हो मोहना के बंशी-
मोहना के बंशी बाजे मधुर वन मा जी, कान्हा के मुरली-
मोहना के मुरली बाजे, मधुर वन मा की कान्हा के बंशी...

Posted on: Nov 29, 2019. Tags: BISELAL PATEL KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दमा रोग का पारम्परिक घरेलू उपचार...

ग्राम-रणय, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैधराज केदारनाथ पटेल दमा का घरेलू उपचार के नुस्ख़े बता रहे है, जिनका की पिछले 40 वर्षो का पारम्परिक देशी उपचार करने का अनुभव साझा कर रहे है. सामग्री-अर्जुन छाल, पिपली, दाल चीनी, गुड़, दूध, इलायची, इन सभी को मिलाकर काड़ा बनाकर पिने से लाभ होता है. मात्रा: 250 ग्राम दूध, 250 ग्राम पानी, 10 ग्राम अर्जुन छाल, 5 ग्राम दाल चीनी, बड़ी पीपल, 1 बड़ी इलायची, 50 ग्राम पुराना गुड़ इन सब का काड़ा बनाकर दिन में 2-से 3 बार आवश्यकता अनुसार सेवन करने से दमा रोग में लाभ होता है. सम्पर्क@9826040015.

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA CG SONG VICTIMS REGISTER

भजन : संतो करी लेवा गुरु के भजन गा, तमूरा बाजे दया नाम के...

ग्राम-कोड़ार, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिसेलाल पटेल एक लोक भजन सुना रहें है:
संतो करी लेवा गुरु के भजन गा, तमूरा बाजे दया नाम के-
कहेन के तोर बने तमूरा, कहेन के साज छवाया जी-
कहेन के खिला कुटी लगे हे, कहेन लागे तार गा-
बांसन के बने तमुरा, स्वता के तार लगाया जी-
पांच नाम के खिला खूंटी लगे है, चमड़ा के साज छवाया जी-
ना भटको तुम कांसी अयोध्या, राम के खोजन बर जी-
कहे कबीर सुन भाई साधू, राम बसे तोर मन मा गा-
संतो करी लेवा गुरु के भजन गा, तमूरा बाजे दया नाम के...

Posted on: Nov 09, 2019. Tags: BISELAL PATEL KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : मोर छत्तीसगढ़ के तिहार ओ दीदी मोला निक लागे ना...

ग्राम-कोडार, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिसेलाल पटेल छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
मोर छत्तीसगढ़ के तिहार ओ दीदी मोला निक लागे ना-
सावन मा हरेली भादों मा मनाबो तीजा-पोरा-
सबके बेटी माई मन आथे गा भैया, दाई ददा के कोरा-
पीतर महिना मा होथे कुवार ओ दीदी, मोला बड़ा निक लागे ना-
मोर छत्तीसगढ़ के तिहार ओ दीदी मोला निक लागे ना-
कार्तिक महिना मा होथे देवारी, घर-घर दिया जलाथे-
फुटथे फटाका बमे धमाधम, मन मा ख़ुशी हमाथे-
अघन-पुष में धान गा भैया, मोला बड़ा निक लागे ना...

Posted on: Nov 07, 2019. Tags: BISELAL PATEL KSBIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »