स्वास्थ्य स्वर : सुजाक या शिक्लिस का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सुजाक शिक्लिस का घरेलू उपचार बता रहे हैं भूंनी अलसी 50 ग्राम, मुलेठी 3 ग्राम, दोनों को कूट कर के 250 ग्राम पानी मिट्टी की बर्तन में हल्के आंच पर उबालें जब 50 ग्राम बचे तब उसको छान करके रखें, 6 घंटे में 3 बार सेवन करने से इससे लाभ मिल सकता है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें नशा न करें ठंठी चीजो से बचें मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

मनुष्य तू बड़ा महान है भूल मत...कविता-

ग्राम पंचायत-छैरीबेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से वर्षा उसेण्डी, कंचन और शशि सलाम एक कविता सुना रहे हैं :
मनुष्य तू बड़ा महान है भूल मत-
धरती की शान तू है मनु की संतान-
तेरे मुट्ठियों में बंद तूफान है रे-
तू जो चाहे पर्वत पहाड़ो को फोड़ दे-
मनुष्य तू बड़ा महान है भूल मत मानो...

Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG NARAYANPUR SONG SUKHDAI MATRA VICTIMS REGISTER

Narayanpur Bultoo (Bluetooth) Radio in Chhattisgarhi And Gondi : 9th Jan 2020...

Today Ranjeet Mandavi and Sukhdai Matra are presenting Bultoo Radio in Chhattisgarhi and Gondi, in this latest edition of Bultoo Radio She is discussing the issues of Telangana and Andhra Pradesh. People use their mobile phones to call this number 08050068000 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Blutooth.

Posted on: Jan 10, 2020. Tags: BULTOO RADIO RANJEET MANDAVI SUKHDAI MATRA

स्वास्थ्य स्वर : दस्त का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दस्त का घरेलू उपचार बाता रहे हैं, नीबू को काटकर उसके बीज को निकल दें उसके बाद उसमे बारीक पिसा कत्था डाल दे और उसे एक बर्तन में ढककर रातभर रख दें, सुबह फ्रेस होने के बाद उस नीबू को चूसें, नीबू के सेवन के बाद आधा घंटे तक कुछ न खायें, ये प्रकृया लगातार 6 दिन तक कर सकते हैं उसके बाद 6 दिन में एक बार सेवन करें, लाभ मिल सकता अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Jan 07, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कब्ज होने की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कब्ज होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, लहसुन का दूध बनाकर सेवन करें लाभ हो सकता है दूध बनाने के लिये आधा गिलास दूध और आधा गिलास पानी मिला लें उसके बाद 5 लहसुन की कली को छीलकर बारीक़ टुकड़े काट कर डालकर धीमी आग में पकायें जब उबालकर पानी ख़त्म हो जाये और दूध रह जाये तो इसका सेवन करें, ये प्रकृया लगातार 15 दिन तक करें समस्या में आराम मिल सकता है अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jan 07, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »