हमारे मोहल्ले के हैण्डपम्प में पानी नही आता, 20 घर के लोग आधे किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...

ग्राम पंचायत-केशापुर, जिला-दन्तेवाडा (छतीसगढ़) से गाँव के साथी पैकुरम ओयामी और मरकाम बता रहे हैं कि इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 12 में पानी की बहुत समस्या है, हैण्डपम्प है लेकिन उसमे पानी नही आता जिसके कारण इन्हें आधा किलोमीटर से पीने का पानी लाना पड़ता है जिससे 20 घर के लोग परेशान है इन्होने इस समस्या के लिए ग्रामसभा आवेदन किया लेकिन सिर्फ आश्वासन ही देते है , अभी तक इस पर कोई काम नही हुआ इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में पानी की सुविधा हो सके: P.H.E विभाग@9425558472, कलेक्टर@9179530000, सरपंच@7587001025, सचिव@7527875406.

Posted on: Oct 19, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में रोड की समस्या, हफ्ते में सिर्फ बाज़ार वाले दिन ही दिन कहीं जाने को वाहन मिलता है...

ग्राम-केशापुर, जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से गाँव के साथी बता रहे है कि उनके गाँव केशापुर में सबसे बड़ी समस्या रोड की है | केशापुर से दंतेवाडा 12 किलोमीटर है जो कि आने जाने में बहुत परेशानी होती है और आवागमन के साधन भी नहीं है अम्बुलेंश भी नहीं आ पाती है और गर्भवती महिलाओ को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है | इस रोड से कम से कम 5000 जनसँख्या का आना जाना रहता है इसके लिए इन्होने ग्राम पंचायत में कई बार आवेदन भी दिए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में फ़ोन कर दबाव ताकि इनके गाँव में रोड की सुविधा हो सके| सरपंच@7587001025, सचिव@7587875406.

Posted on: Oct 19, 2017. Tags: BABULAL SINGH NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

Dantewada Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi and Gondi : 19th Oct 2017...

Today Shyamlal and Sangeeta Tekam are presenting Bultoo Radio Program in Hindi and Gondi languages in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Dantewada Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Oct 18, 2017. Tags: DANTEWADA GONDI GONDI SHYAMLAL SANGEETA DANTEWADA CHHATTISGARH SONG VICTIMS REGISTER

जंगल पहाड़ में रहने वाली आदिवासी महिला...आदिवासी गीत

ग्राम-कवलनार, जिला-दन्तेवाडा, (छत्तीसगढ़) से सोनाली एक आदिवासी गीत सुना रही है:
जंगल पहाड़ में रहने वाली आदिवासी महिला-
लकड़ी के लिए जाने वाली आदिवासी महिला-
आगे बढेंगी आदिवासी महिला....

Posted on: Oct 18, 2017. Tags: SONALI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

एक दो दस, ऊपर से आयी बस...बाल कविता-

ग्राम-कवलनार, जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से भुवनेश्वरी नाग एक बाल कविता सुना रही है:
एक दो दस ऊपर से आयी बस-
बस के नीचे टेला मामा जी का मेला-
मेला में जायेंगे अंटी को बुलायेंगे-
स्वच्छ मेरी अंटी बज गई घंटी-
घंटी में कुछ नहीं मामा जी का मूछ नहीं...

Posted on: Oct 18, 2017. Tags: BHUNESHWARI NAG DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »