हमारे गाँव में पानी की समस्या है कई सालों से लिखकर दे रहे है कोई सुनवाई नही हुई, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-तिर्थुम, (बंडीपारा) विकास खण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सिंगा पोयाम जी बता रहे है, उनके गांव पानी की बहुत समस्या हैं, वहां एक भी हैण्डपंप नही हैं वहां के लोग पूर्व से ही नाला का पानी पीते आ रहे है, बारिश के समय में गन्दा पानी पीना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने कई बार बोल चुके हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं| इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद के अपील कर रहें है कि दिये गये अधिकारियों के नंबरों में बात करके पानी साफ पानी व्यवस्था करने में मदद करें : सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Mar 04, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
हमारें गांव में हैण्डपंप की बहुत समस्या है, आधा किलो मीटर दूर से पानी लाकर पीते है...
ग्राम-बड़े बोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अड़मुराम पोडियाम बता रहें हैं कि उनके गांव में हैण्डपंप की बहुत समस्या है, आधा किलो मीटर दूर से पानी लाने जाना पड़ता हैं, इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401, C.E.O@9406016762, संपर्क@7647836321.
Posted on: Mar 04, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM WATER
गाँव में पानी की समस्या है, आज तक निराकरण नहीं हुआ...
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, (पंडूपारा) , ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकू राम पोयाम बता रहे हैं उनके पारा में पानी की समस्या है वे नाला से पानी उपयोग करते हैं, टपकाराम पोयाम का कहना है पानी की समस्या है इसके लिये आवेदन किये थे लेकिन काम नहीं हुआ है इसलिये निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7739171742, सरपंच@9770252457, PHE@07782222224, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Mar 04, 2022. Tags: BASTANAR CG PROBLEM WATER
हमारे पारा में हैंडपंप नही हैं खेत में गड्डा खोदकर पानी पीते हैं खेतो का पानी सुख जाता है..
(तातीपारा) ग्राम पंचायत बड़े बोदेनार नम्बर 2, ब्लाक बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमू राम मरकाम बता रहें हैं कि उनके वार्ड क्रमाक 6 तातीपारा में 22 घर हैं 22 घर के लोग खेतो में गड्डा खोदकर के पानी पीते हैं उस गड्डे में कीडे मकोडे गिर जाते हैं लोग मजबूरी में उसी पानी को पीते हैं और बीमार हो जाते हैं खेतो का पानी सुख जाता हैं तो लोग पानी के लिए नाले में जाते हैं उस नाले में लोग नहाते हैं वही का पर कपड़े धोते हैं तो लोगों को खुजली भी हो जाता हैं इसके लिए आवेदन भी दिए थे पर अभी तक समस्या का समाधान नही हुवा हैं इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद चाहते हैं कि पानी का समस्या हैं उसको ठीक कराने में मदद करें :
सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401, CEO@9406016762, सम्पर्क@7587784929.
Posted on: Mar 04, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
हमारे गाँव के वार्ड 6-7में सीसी रोड की समस्या है, आने जाने में बहुत समस्या होती हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम-दोकम (पटेलपारा) पंचायत-बिरगली, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेश कुमार पोयाम बता रहें हैं वार्ड क्रमांक 6-7 में सी सी रोड़ नही बनाए जिसे आने-जाने में बहुत ही समस्या होती हैं, इस समस्या को जनपद पंचायत ऑफिस में शिकायत किये किन्तु कोई सुनवाई नही हुई| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं कि दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबरों मे बात करके सी सी रोड़ बनवाने में मदद करें: संपर्क@8103668335, सरपंच@8328272279, सचिव@7697218600.
