हमारे स्कूल में कई विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और यूनिफॉर्म की मदद नहीं मिली है, कृपया मदद करें.
ग्राम-हिनौति, तहसील-मनगवा, ब्लाक-गंगेव, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से शिवानन्द और उसके साथ ग्रामीण स्कूली छात्रा बता रहे हैं कि उनके यहाँ के शासकीय कन्या और हायर सेकेंडरी विद्यालय में कई बच्चों को छात्रवृति और ड्रेस के पैसे नही अभी तक नही दिये गये हैं | इसकी शिकायत उन्होंने सीजीनेट में पहले किया था उसके बाद दिल्ली से जांच टीम आई थी और उस समय समस्या का समाधान हुआ था पर फिर से वही समस्या सामने आई है । वे अपने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों का नम्बर दे रहे हैं, ताकि सीजीनेट सुनने वाले सभी साथी उनसे बात करें और उनकी समस्या को सुलझाने में मदद करें, प्राचार्य@9977510028, डी ई ओ@9425357840 और ग्रामीण@7224868201.शिवानन्द@7869992139
Posted on: Jan 02, 2017. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के प्राइमरी स्कूल में शौचालय नहीं है सभी को एक किमी दूर शौच के लिए जाना होता है...
सरकार एक ओर उन गरीबों को भी धमका रही है जिनके पास रहने के लिए जमीन का पट्टा नहीं है और कह रही है कि अगर वे अपने घर में शौचालय नहीं बनवाएंगे तो उनका राशन बंद करवा दिया जाएगा पर इसी गाँव में प्राइमरी स्कूल में कोई शौचालय नहीं है बता रहे हैं शिवानन्द ग्राम-कैथा, जनपद पंचायत-गंगेव, तहसील-मनगवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से. उनके साथ उपस्थित स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी बता रहे है कि ग्राम कैथा के प्राथमिक पाठशाला में एक भी शौचालय नहीं है जिसके कारण स्कूल के बच्चो को और शिक्षकों को 1 किमी दूर खेतो में शौच करने जाना पड़ता है| वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अधिकारियों पर दबाव डालने का अनुरोध कर रहे हैं DEO@9425357840, कलेक्टर@9425903973. द्विवेदी@7869992139.
Posted on: Dec 28, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
2010 के पहले 100 से अधिक लोग रोज़गार गारंटी के लिए काम किये थे अब तक पैसा नहीं मिला...
ग्राम-कैथा, जनपद-गंगेव, तहसील-मनगवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) में आज शिवानन्द द्विवेदी के साथ हैं केवट बस्ती के मजदूर साथी यज्ञनारायण केवट जो बता रहे है कि जब किरणबती पटेल सरपंच एवं सीता शरण पटेल सचिव थे तब इन्होने रोजगार गारंटी के तहत 2005 और 2010 के बीच में रोड, कुंए और ईट निर्माण में जिसमे करीब 100 मजदूरो ने काम किया था जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है | उनके परिवार का ही लगभग 10000 का पैसा बकाया है । वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि जिला कलेक्टर@9425903973, CEO जिला पंचायत @9425636535, नरेगा कमिश्नर@7077123121 को फोन कर मदद करें। शिवानन्द@7869992139
Posted on: Dec 26, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 50 घरों के लिए कोई हैण्डपम्प नहीं है हम ३ किलोमीटर दूर से अपने लिए पानी लाते हैं
21 वीं सदी में दुनिया सब ओर बहुत विकास हो रहा है पर हमारे बीच ऐसे भी गाँव हैं जहां पीने का पानी नहीं है । शिवानंद द्विवेदी आज ग्राम-नेवरिया,पंचायत-सेदहा,जनपद पंचायत गंगेव, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) में रामदुलारे साकेत के साथ हैं जो बता रहे है कि उनके गाँव में 50 घर की बस्ती है और उनके यहाँ पर एक भी हैण्डपम्प नहीं है जिसके कारण इन लोगो को पानी की बहुत समस्या होती है और ये लोग 3 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है| तो इनका कहना है कि हैण्डपम्प की सुविधा की जाये ताकि इनको मदद हो | P.H.E. विभाग इंजीनियर कार्यपालन यंत्री@9425677264, कलेक्टर राहुल जैन@9425903973. शिवानन्द@7869992139
Posted on: Dec 24, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Canal sanctioned in our area, will help farmers from 50 villages...
आप सब के सम्मिलित प्रयास से हमारे गाँव में २०१७-१८ में नहर आने वाली है जिससे ५० गाँवों का भला होगा बता रहे हैं रीवा मध्यप्रदेश से शिवानन्द द्विवेदी। वे कहते हैं कि सिंचाई के लिए पानी की सुविधा नहीं होने को लेकर इन्होने कई बार जिला से लेकर दिल्ली तक अपनी बात रखी थे लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तो इन्होने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया कि उनके गाँवों में सिंचाई के लिए कोई सुविधा नहीं है और नहर की व्यवस्था की जाये। सीजीनेट में रिकॉर्ड होने के बाद सीजीनेट के साथियों, मानवाधिकार आयोग और उच्च अधिकारियो की मदद से अब इनके इलाके में नहर बनने की मंजूरी मिल गई है इसलिए सीजीनेट के साथियों, मानवाधिकार आयोग और वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है | द्विवेदी@7869992139
