शिव भक्ति गीत : भोले बाबा ने ऐसा, बजाया डमरू...

जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक शिव भक्ति गीत सुना रहे है:
भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरू-
सुनके कैलाश पर्वत, मगन हो गया-
कोई गंगा मगन, कोई जमुना मगन-
सुनके सरजू का मन भी, मगन हो गया-
हुए ब्रह्मा मगन, हुए विष्णु मगन-
सुनके नारद का मन भी, मगन हो गया-
भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरू-
सुनके कैलाश पर्वत, मगन हो गया-
हुए सूरज मगन हुए चन्दा मगन-
सुनके तारों का मन भी मगन हो गया-
हुए ललिता मगन, हुए राधा मगन-
सुनके कृष्णा के मन भी मगन हो गया-
भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरू-
सुनके कैलाश पर्वत, मगन हो गया...

Posted on: Nov 22, 2019. Tags: KORIYA CG SAROJ GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

तेहा पाले ना मईया, उठा ले ना ओ...भजन गीत-

मनेद्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक भजन गीत सुना रही हैं :
भुइया मा बईठे कन्हैया है ओ-
तेहा पाले ना मईया, उठा ले ना ओ-
भुईया मा बैठे-बैठे माटी ला खवाथे-
माखन और मिश्री खिला देना ओ-
तेहा पाले ना मईया, उठा ले ना ओ-
भुईया मा बैठे-बैठे टुकुर-टुकुर देखाथे-
काली कमालिया ओढ़ा दे ना ओ-

Posted on: Aug 17, 2019. Tags: CG MANENDRAGARH SAROJ GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

ऐ सजन साजन ये साजन, सजन गो साजन...सादरी कर्मा किसानी गीत-

ग्राम-कुडकेल, पोस्ट-टोंगो, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से सरोज उरांव सादरी भाषा में एक गीत के माध्यम से बता रही हैं कि बारिश के महीने में पति परदेश जा रहा है, जिससे खेती करने के लिए महिला अकेली पड रही है :
ऐ सजन साजन ये साजन, सजन गो साजन-
ये साजन असरे सवने माझे-
गिड के बदरी गो साजन-
पिया परदेशी के खेती करी-
ये साजन असरे सवने माझे-
ये साजन ये साजन गोई साजन...

Posted on: Jul 29, 2018. Tags: SAPNA WATTI SAROJ ORAON SONG VICTIMS REGISTER

मेरे शिक्षा कर्मी पति की मृत्यु 5 साल पहले हुई, लेकिन मुझे अब तक विधवा पेंशन नहीं मिला...

नदीपारा ग्राम-चारगांव, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सरोज बिहारे बता रही है कि उनके पति का 5 साल पहले मृत्यु हो चुकी है | शिक्षा कर्मी सरकारी नौकरी के पद पर थे उनके 3 बच्चें हैं पर उसको विधवा पेंशन नही मिल रहा हैं, 50-60 हजार खर्च कर चुकें ना उसके बदले में नौकरी भी नहीं मिली, उन्होंने लिए पखांजूर और कलेक्टर ऑफिस में भी आवेदन किये है लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिला है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में अधिकारियो से बात करके विधवा पेशन दिलाने में मदद करें: C.E.O@9953924884. जानकारी के लिए@9406453237,7587486694

Posted on: Jun 18, 2018. Tags: SAROJ BIHARE SONG VICTIMS REGISTER

जडगी के पियर, पियर फूल दय्या, जाबे स्कूल...सरगुजिहा साक्षरता गीत

ग्राम-खर्रा, पोस्ट-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सरोज रजवाड़े सरगुजिहा भाषा में एक साक्षरता गीत सुना रही है:
जडगी के पियर, पियर फूल दय्या, जाबे स्कूल-
ये छोटू तहु न जाबे, ये मोटू तहु न जाबे-
और खोजे अंगा पहिरे फ़ुर पेंट बाबू ,जाबे स्कूल-
ये सीता तहु न जाबे, ये गीता तहु न जाबे-
और पाबे पिंधे बफा रात छंगा दूर दय्या, जाबे स्कूल-
और फारे सेमिनार फारे धुरे गुले दय्या, जाबे स्कूल...

Posted on: May 08, 2018. Tags: SAROJ RAJWADE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »