वो आल्ले नानो केला वो नानो ली दा नानो माया...गोंडी गीत-

ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, (पटेलपारा) ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमडू एक गोंडी गीत सुना रहे है:
वो आल्ले नानो केला वो नानो ली दा नानो माया-
वो नानो ली नीमा वेया नानो लिया-
इस गोंडी गीत को ककसाड़ मेला गर्मी के समय गांव के लोग एक जगह इकट्ठा होकर नाच गान करते हैं।

Posted on: Sep 01, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONDI SOMARU SONG

हमारे मोहल्ले में हैंडपंप खराब हो गया पानी के लिये बहुत दिक्कत होती है कृपया मदद करें..,-

ग्राम-बड़ेकिलेपाल सिक्कोपारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारू बता रहे हैं,की उनके गाँव में पुरे चार हैंडपंप लगा हैं|सिक्कोपारा का हैंडपंप ख़राब हैं|गन्दा पानी निकलता वहां के ग्रामीणों को पानी की दिक्कत होती हैं,उसी गन्दा पानी को पीते है,इसके लिए सरपंच और सचिव को भी बताये हैं| उनके ओर से कुछ जवाब नहीं आया उनका कहना हैं की उस हैंडपंप को जल्दी से जल्दी अच्छा करना हैं,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9424128842. सरपंच@9406483354. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694. सचिव@9407645401.

Posted on: Aug 29, 2021. Tags: BASTAR CG WATER PROBLEM SOMARU BASTANAR

हमारे राशन कार्ड लिस्ट में से नाम हटा दिया गया हैं, 2014 से राशन नहीं मिल रहा हैं कृपया मदद करे...

ग्राम-बड़े बोदेनार,ब्लाक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारूराम पोयाम बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड की लिस्ट में से उनका नाम काट दिया गया हैं। उनको 2014 से ही राशन नहीं मिल रहा हैं, घर परिवार से खाने पीने में बहुत दिककत होती हैं| 2016 में नाम लिस्ट में जुड़वाने के लिए जनपद पंचायत में गए थे, और उसके लिए पैसा भी दिए थे। पर आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बना| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं|संपर्क नंबर@7587038528. सरपंच@9407645401. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694. संपर्क@7587038528

Posted on: Aug 26, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RATION SOMARURAM POYAM

हमारे गाँव में पानी की समस्या है कुआ खोदकर पानी का उपयोग कर रहे हैं....

ग्राम-साडरा बोदेनार,ब्लॉक्-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारू राम पोयाम पानी की समस्या बता रहे हैं |उनके गाँव में एक भी हैंडपंप नहीं हैं वहा के ग्रामीण अपने खेत में कुआ खोदकर पानी का उपयोग करते हैं बारिश के मोसम में पूरा पानी गन्दा हो जाता हैं|पानी की दिक्कत होने के कारण लोग गन्दा पानी को भी पी लेते हैं|इसी के वजह से कई सरे ग्रामीण बीमार पाड़ रहे हैं,सरपंच या सचिव को भी बताये हैं पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ सलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है की दिया गया नंबर पर बात कर उनके गाँव में हैंडपंप लगवाने में मदद करे|संपर्क नंबर@7647907875.सीईओ@9406016762.कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Aug 24, 2021. Tags: (CG)WATER BASTANAR BASTAR PROBLEM SOMARURAM POYAM

हमारे गाँव में एक किमी.की दुरी का रोड नहीं बना हैं लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही हैं कृपया म

ग्राम-साडरा बोदेनार,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारू राम पोयाम बता रहे हैं की सोक्कोपारा से ठाकोपारा तक रोड नहीं बना हैं कम से कम एक किमी.की दुरी हैं जो की लोगों को आने जाने में दिक्कत होती हैं|और गाँव से किसी को बीमारी होती हैं तो हॉस्पिटल ले जाने में परेशानी होती हैं,क्योकि उनके पारा तक एम्बुलेंस नहीं आ पाती वैसे ही कई तरीका परेशानी होती हैं|उन्होंने रोड बनवाने के लिए कई बार पंचायतो में सिकायत की लेकीन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,दिया गया नंबर पर बात कर उनकी गाँव की समस्या का निराकरण करे|संपर्क नंबर@7647907875. सरपंच@7587708124. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Aug 23, 2021. Tags: (CG) BASTANAR BASTAR PROBLEM ROAD SOMARURAM POYAM

« View Newer Reports

View Older Reports »