लॉकडाउन में फंसे है, परिवार में 6 लोग है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

शंकर राम नेगी कैमूर भभुआ बिहार के रहने वाले है अभी वे नोएडा गौतम बुद्ध नगर फेस-2 सेक्टर 87 तहसील-सूरजपुर दादरी में लॉकडाउन में फंसे हुए है | उनके परिवार के साथ रहते है, परिवार में 6 लोग है | उनके पास राशन नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के अपील कर रही है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8920741648. (167276)

Posted on: May 16, 2020. Tags: BIHAR CORONA PROBLEM NOIDA UP SHANKAR RAM NEGI SONG VICTIMS REGISTER

16 मजदूर माल गाड़ी की चपेट में मारे गये, सरकार ध्यान दे, लॉकडाउन में फंसे मजदूरों की व्यवस्था करें-

कैमूर (बिहार) से शिवशंकर उपाध्याय बता रहे हैं, औरंगाबाद महाराष्ट्र में माल गाड़ी के चपेट में आने से 16 मजदूरों की जान चली गयी है, वे लोग उमरिया और शहडोल जिले के निवासी थे, उनका कहना है कि सरकार स्कूलों में कोरंटीन सेंटर बना रही है, लोगो जो लॉकडाउन में फंसे हैं उन्हें भटकना पड़ रहा है, एसी स्थिती में उन मंदिरों धर्मशालाओं को को खोल देना चाहिये चाहे वो किसी भी धर्म सामुदाय के हों और वहां पर लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को रहने खाने की सुविधा देना चाहिये, मजदूर ये मानकर चल रहे हैं कि ट्रेन साधन सभी बंद है, वे समाचार नहीं देखते जिससे उन्हें कोई जानकारी नहीं होती है, इस वक्त मजदूर मारे गयें हैं, पहले लोग गाँव में काम करते थे लेकिन आज गाँव में काम करने में शर्म करते हैं लेकिन आज लोग उसी गाँव की तरफ भाग रहे हैं, हो सकता इससे अब उनकी सोंच में सुधार आयेगा|

Posted on: May 08, 2020. Tags: CORONA MESSAGE SHIVE SHANKAR UPADHYAY SONG VICTIMS REGISTER

नमस्कार करके मिले कभी न हाथ मिलाय...कोरोना गीत-

कैमूर, बिहार से शिवशंकर उपाध्याय एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
मईया मंदिर छोड़ के-
मन में बैठी आय-
घर में सुमिरन कीजिये-
जन्म सफल हो जाये-
घूम के बीज न बोना-
भक्तो को सद्बुद्धि दो-
साबुन हाथ लगाय-
नमस्कार करके मिले-
कभी न हाथ मिलाय...

Posted on: May 05, 2020. Tags: BIHAR CORONA SONG KAIMUR SHIVSHANKAR UPADHYAY SONG VICTIMS REGISTER

काम के लिये आये थे, लॉकडाउन में फंसे हैं, राशन की समस्या हो रही है...

सातव हाई स्कूल, कल्याण मंगल कार्यालय, ग्राम पंचायत-वागोली, तालुका-हवेली, जिला-पुणे (महाराष्ट्र) से जीवन शंकर मडावी बता रहे हैं, अपने साथियों के साथ वहां काम करने आये थे, अब लॉकडाउन में फंस गये हैं, 4 लोग हैं, खाने की समस्या हो रही है, राशन नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7620734904, 9595623531. (166316)

Posted on: May 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JIWAN SHANKAR MANDAVI MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

जीवन है दु:खो का सागर...गीत-

ग्राम-सिंघौरी, महासमुंद (छत्तीसगढ़) से उमाशंकर पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
जीवन है दु:खो का सागर-
अंतर दीप जला दे-
प्यार के दीपक जला दे-
संगीत ही ईश्वर है-
संगीत ही जीवन है-
जीवन है दु:खो का सागर-
अंतर दीप जला दे...

Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CG MAHASAMUND SONG UMASHANKAR PATEL VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »