हमारे गाँव में हैण्डपंप नहीं है नाले से पानी लाकर पीते हैं, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है...
ग्राम-बुडुगुला, पंचायत-बुग्गा, ब्लॉक-मणुगूरु,जिला-भद्रादि कोत्तगुडेम (तेलंगाना) से देवा बता रहे है, कि उनके गाँव में पानी की समस्या है, लगभग 36 परिवार हैं, गाँव में हैण्डपंप नहीं लगा है,लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं,आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, इस विषय पर कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किये लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है कि दिए नंबरों पर बात कर समस्या को हल करने में मदद करें : संपर्क@7036672521, सरपंच @8185954200, MRO@9866519557, PO@9490957005. (170133) NM
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: BHADRADI DEVA KOTHAGUDEM TELANGANA WATER PROBLEM
हमारे गाँव में सड़क नहीं है आने जाने में दिक्कत हो रही है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...
ग्राम-बुडुगुला,पंचायत-बुग्गा,ब्लाक-मनुगुरु,जिला-भद्रादि कोठागुडेम (तेलंगाना) से वेट्टि लक्ष्मण कोया गोंडी में बता रहे है कि उनके गाँव में सड़क की समस्या है, गाँव से तीन किलोमीटर तक रोड नहीं है, बारिश के समय में आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, इस समस्या के निराकरण के लिए तीन बार अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुआ इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए नम्बरों पर बात कर समस्या को हल करने में मदद करें : संपर्क@7036672521, MRO@9866519557, PO@9490957005, कलेक्टर@8744243035. (170117) NM
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA ROAD PROBLEM WETTI LAKSHMAN
15 साल से गाँव में रह रहे हैं, आज तक गाँव में बिजली नहीं है...
ग्राम-अश्वापुरम पाड़, पंचायत, ब्लाक-करकागुडेम, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से वज्जा भीमराजू बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ से आये थे, 15 साल से उस गाँव में रह रहे हैं लेकिन अभी तक गाँव में बिजली नहीं है, उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया है लेकिन उस पर कोई काम नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क@8897033327. PO@9490957005, कलेक्टर@8744243035, MRO@9440185584. (169978) NM
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: BHADRADI ELECTRICITY PROBLEM KOTHAGUDEM TELANGANA VAJA BHIMARAJU
हैण्डपंप से गंदा पानी निकलता है, 1 किलोमीटर दूर पानी के लिये जाना पड़ता है...
ग्राम-एमुलूरु, पंचायत-मलबोतु गुडम, तहसील-अश्वापुरम, भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से गुंडी संतोष बता रहे है कि उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा में 30 परिवार रहते हैं, पारा में नया हैण्डपंप लगा है लेकिन उसमे गंदा पानी निकलता है, लोगो को एक किलोमीटर दूर से नदी का पानी लाना पड़ता है, जिसके कारण पानी लाने में दिक्कत होती है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7288080562. MRO@9701346976, PO@9490957005. (169961) NM
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM GUNDI SANTHOSH TELANGANA WATER PROBLEM
हमारे गाँव में हैण्डपम्प नहीं है एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, मदद करें
ग्राम-तोगगूडेम, पंचायत-टेकुलगूडेम, ब्लॉक-पिनपाका, जिला-भद्रादि कोत्तगुडेम (तेलंगाना) से कलमु रमेश अपनी कोया गोंडी भाषा में बता रहे है कि उनके गाँव में हेण्डपम्प नहीं है,नदी का पानी पीते है एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, बहुत समस्या हो रही है इस विषय पर सरपंच के पास आवेदन किये और ITDA अधिकारियों के पास आवेदन पत्र देकर दो साल हो गया अभी तक कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है,इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबर पर बात कर हेण्डपम्प लगवाने में प्रयास करें :संपर्क@7893834832, MRO@8143565625, PO@9490957005. कलेक्टर@8744243035 (170045) NM
