वन विभाग में काम किये थे मजदूरी का पैसा नहीं मिला...
ग्राम पंचायत-मंगुरदा, पोस्ट-सेमरदर्री, जनपत-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से निवासी नरेश और कल्याण सिंह बता रहे हैं उन्होंने फारेस्ट विभाग में काम किया गया था लेकिन अभी तक मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है काम किये तीन महीना हो चुका है, करीब 20 लोग के काम किये थे, इस संबंध में जानकारी मांगने अधिकारी दशहरा के समय सभी के खाता में मजदूरी डाल दिया जायेगा बोले थे, लेकिन पैसा नहीं आया है इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नम्बरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : वन विभाग@7079731102, डिप्टी रेंजर@8966978585, जिला कलेक्टर@07752223644. संपर्क नंबर / कल्याण सिंह@6266672970.
Posted on: Oct 29, 2019. Tags: BILASPUR CG PATRAJ SINGH MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद मजदूरो को पैसा मिल गया...
ग्राम पंचायत-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से लल्लू सिंह बता रहे हैं, उन्होंने वन विभाग में वर्ष 2019 जून और जुलाई महीने में लगभग 25 लोग ने काम किया था| जिसका मजदूरी का पैसा नहीं मिल रहा था| फारेस्ट विभाग अधिकारियों को कई बार बोले पर काम नहीं कर रहे थे, तब उन्होंने 08 सितंबर 2019 को सीजीनेट स्वर में समस्या को रिकॉर्ड किया| जिसके पश्चात सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों के मदद से मजदूरी का पैसा मिल गया है| इसलिये वे संबंधित अधिकारियों और सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से समस्या हल हो गयी | संपर्क नंबर@8959903256.
Posted on: Sep 13, 2019. Tags: BILASPUR CG IMPACT STORY PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
फारेस्ट विभाग में काम किये है जिसका अभी तक मजदूरी भुगतान नही किये...मदद की अपील
ग्राम पंचायत-कटरा, पोस्ट-बेलझिरिया, तहसील ब्लाक-मरवाही, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से लल्लू सिंह, कृपाल सिंह, राम प्रसाद....22 लोग जून-जुलाई महीनें 2019 फारेस्ट वन विभाग में लगभग 2 महिना 272 रु.के दर से काम किये जिसका अभी तक मजदूरी भुगतान नही किया गया |बताया जा रहा है यह कार्य 2018 का है जिसे जून-जुलाई 2019 में कराए गये मजदूरों के अनुसार यह मजदूरी भुगतान 15 दिनों के बाद मिल जायेगा लेकिन अब तक 5 महीने बीत गया पर मजदूरी भुगतान नही किया गया | तो ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है| डीप्टी रेंजर@7966978585, @9006213509 फारेस्ट गार्ड@7079731102, चौकीदार@9770931568, ग्रामीण संपर्क नं.7879469310
Posted on: Sep 08, 2019. Tags: BILASHPUR CG PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप सुधार होने से पानी की समस्या हल हो गयी...
मौहारी पारा, ग्राम पंचायत-बेलबहरा, तहसील-खडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से शंकर सिंह कोर्चे बता रहे हैं| उनके पारा में 7 महीने से हैण्डपंप ख़राब था| जिसके कारण पानी की समस्या हो रही थी| समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया था| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके 20 दिन बाद कर्मचारी हैण्डपंप का सुधार कर दिये| इसलिये वे मदद करने वाले सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8959903256.
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KORIYA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : काम का पैसा नहीं मिल था, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद भुगतान हो गया...
ग्राम-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराजसिंह मरकाम बता रहे हैं| सर्वोदन सिंह मनरेगा के तहत 12 लोग के साथ समतलीकरण का काम 2015 में किये थे| जिसका पैसा अभी तक नहीं मिला है| इस संबंध में लोगो ने सहायक सचिव के पास आवेदन किया| बैंक में चेक कराया तो पैसा नहीं डाला था| तब उन्होंने अपनी समस्या अप्रैल 2018 को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया| जिसके 6 माह बाद उनकी समस्या हल हो गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@8959903256.
