धान काटने के बाद गाँव के लोग एक जगह खेत में बकरे की बलि चढाने के बाद ही चावल खाते हैं...
ग्राम पंचायत आर्यवाडा तालुका भमरागड जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से अक्षय गावडे बता रहे है हमारे गाँव में जून -जुलाई से धान खेती शुरू कर देते है |सितम्बर महीने में पक जाता है |धान काटने के बाद गाँव के लोग एक जगह खेत में बकरा के बली चढाकर पूजा करते है |इसके बाद घर ले जाकर चक्की कूटकर खाते है |संपर्क@9420574315
(168548)
Posted on: May 28, 2020. Tags: AKSHAY GAWDE BHAMRAGARH GADCHIROLI MH SONG STORY VICTIMS REGISTER
राजा वीर बाबूराव शेडमाके भामरागड के राजा की कहानी...(माडिया भाषा में)
नगर पंचायत भामरागड जिला गडचिरोली महाराष्ट्र से देवजी पुन्गाटी बता रहे है कि राजा वीर बाबूराव शेडमाके भामरागड के राजा थे, अभी भी उनके तलवार अहेरी में है उनका पूजापाठ किया जाता है | उसका कोई परिवार कुटुम्ब नहीं था वे अकेले ही थे भामरागड में उनका ही राज था | उसका राज जाने के बाद धर्माराव आतरम का राज आया तब सरकार का शासन बना ऐसा वे बता रहे है |
Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DEVJI PUNGATI STORY
हमारे यहाँ इमली से घरों में कई प्रकार की चीजे बनाई जाती है, बेचते भी हैं...(माडिया भाषा में)
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से सीता मधुकर मडावी बता रही है कि उनके यहाँ इमली से कई सारी चीजे बनाई जाती है |जैसे बीज को भुन्जकर रात भर पानी से भिगोते है |पेज बनाते है चटनी बनाते है, पत्ते का भाजी बनाकर खाते है | एक वर्ष तक किसी चीज में पैक करके भी रखते है और बारिश के समय खाते है और बाजार में बेचते है |(168572)
Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH FOREST GONDI MADIA SEETA MADHUKAR MADAVI STORY
हमारे यहाँ सल्फी, ताड़, छिंद पेड़ काटने से रस निकलता है, उसमे नशा होता है (माडिया भाषा में )
नगर पंचायत भामरागड-जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र से सीता मधुकर मडावी बता रही है कि सेल्पी, ताड़, छिंद अदि पेड़ काटने से रस निकलता है | जिसमे नशा होता है और यहां के स्थानीय आदिवासी लोग बाजारों में भी बेचते है, उससे उन्हें लाभ होता है |छिंद पेड़ से फल भी निकलता है |उसे गर्मी के दिनों में खाते है |और सुखाते है फिर बरसात के दिनों में खाते है |और बाजारों में बेचते है |सेल्फी पेड़ को काटने के बाद 3 वर्ष तक ही रहता है |ताड़ पेड़ 1 वर्ष तक ही रहता है | (168576)
Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH SEETA MADHUKAR MADAVI STORY
भामरागड : चावल, मक्का और सब्ज़ी तीनों लगाता हूँ पर सब्ज़ी ही मेरा परिवार चलाता है...
नगर पंचायत-भामरगड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से नीलकंठ सील बता रहे है कि 15 साल से हम सब्जी की खेती करते है| नदी किनारे 3 एकड़ जमीन है जिसमे साल में 2 बार मक्का लगाते है ओर हर प्रकार की सब्जी लगाते है जैसे लौकी, करेला, डोडका, ककड़ी आदि और भामरागड रोड किनारे शाम सुबह बैठकर बेचते है |इसके अलावा नजदीक 4-5 गाँव में साइकिल से जाकर बेचते है साल में 50-60 हजार का लाभ होता है धान की खेती कम से कम करते है, यहाँ बीज न मिलने पर छत्तीसगढ़ बीज, खाद और दवा लेने जाना पड़ता है तो घाटा लगता है | चावल, मक्का और सब्ज़ी तीनों लगाता हूँ पर सब्ज़ी ही परिवार चलाता है
