हम लोग वृद्धावस्था पेंशन के लिए एक साल से आवेदन दे रहे हैं, पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...
ग्राम-लामकन्हार, पंचायत-बड़े तोपाल, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से केनहारो बाई, दसरी बाई और सूरज सतलाम बता रहे हैं कि उन्हें एक साल से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल पा रहा है, उनकी उम्र 70 है, उन्होंने कई बार पंचायत में आवेदन दिया, संबंधित अधिकारियो के पास आवेदन दिया, पर आज तक काम नहीं हुआ, अधिकारी काम हो जाऐगा बोलकर गुमराह कर रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर निवेदन करें जिससे उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिल सके : सरपंच@9691078996, CEO@9953924884. अंकित पड़वार@9993697650.
Posted on: Jun 11, 2018. Tags: ANKIT PADWAR SONG VICTIMS REGISTER
3 साल पूर्व हम 40 लोगो ने नरेगा के तहत मेढ बंधान में काम किया, मजदूरी भुगतान नही हुआ...
ग्राम-जुलुमपारा, पंचायत-भैसासुर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कुमारी कविता नेताम, मनेसिंह दर्रो, जीवनलाल बघेल, राजवती, लता बघेल और सुरेखा बता रहे हैं रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत मेढ बंधान में 3 साल पूर्व 40 लोगो ने काम किया था, जिसका मजदूरी का भुगतान आजतक नही हुआ, सरपंच सचिव के पास आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नही दे रहे, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करे: सरपंच@9424150201, CEO@9953924884. कविता नेताम@7587470754.
Posted on: Jun 10, 2018. Tags: ANKIT PADWAR SONG VICTIMS REGISTER
गाँव की नदी पर पुल न होने से बारिश में दूर रास्ते से जाना पड़ता है, बच्चे स्कूल नही जा पाते...
ग्राम पंचायत-मंडागांव, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से
रोहित कुमार नाग और सोमाराम कोडयाम बता रहे हैं उनके गांव के पास नदी है जिसमे पुल नही बना है, बारिश के समय बाढ़ आ जाती है, बच्चो को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, लोगो को तहसील तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्ते से जाना होता है जो बहुत दूर पड़ता है उनका कहना है यदि पुल बन जाता है तो हमें तहसील पास पड़ेगा और वे अपने कई काम कम समय में कर सकेंगे, उन्होंने कई बार सांसद विधायक के पास अपनी समस्या को रखा लेकिन कोई लाभ नही हुआ, कृपया फोन कर मदद करें: CEO@9953924884. रोहित कुमार@7647819921.
Posted on: Jun 10, 2018. Tags: ANKIT PADWAR SONG VICTIMS REGISTER
सरकारी योजना अंतर्गत अपने लागत से शौचालय बनवाया, सहयोग राशि अब तक नही मिली...
ग्राम-लामकन्हार, पंचायत-बड़ेतोपाल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सगुना और बजाबाई बता रहे हैं, अधिकारियों के कहने पर उन्होंने अपने लागत से शौचालय निर्माण कराया है, निर्माण कार्य पूरा हुए 2 महीने हो चुके हैं, योजना लिस्ट में उनका नाम है, बावजूद उन्हें सरकार द्वारा मिलने वाली सहयोग राशि अभी तक नही मिली. वे चाहते है जब सरकार सुविधा दे रही है तो मिलनी चाहिए इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या निराकरण करने में मदद करे : सरपंच@9691078996, CEO@9953924884.
संपर्क नंबर@9993697650.
Posted on: Jun 09, 2018. Tags: ANKIT LAMKANHAR SONG VICTIMS REGISTER
हे दाता हरन न बेल भाई....सरगुजिया देशवारी कर्मा गीत
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के महाराजगंज से जगदीश श्याम सरगुजिया भाषा में देशवारी कर्मा गीत प्रस्तुत कर रहे हैं जिसे कर्मा त्यौहार के समय गाया जाता है:
हे दाता हरन न बेल भाई-
राम तोरो आवंथों बेल खाई-
रामा तोरो वाल भाई लक्ष्मण समझावे-
आप दादा छोरू लरकाई-
हे धीरजा धरहूँ मान लाई...


