नीले सियार की कहानी: सीख : हमें किसी को अंधेरे में या धोखे में नही रखना चाहिए

एक दिन एक सियार घूमते-घूमते गाँव में एक धोबी के घर में घुस गया| उसी समय धोबी टब में नील घोलकर रखा था सियार उसी टब में गिर गया और डर कर तेजी से भागा, भागते-भागते सियार नदी के पास पंहुचा| खुद को पानी में देखकर उसे आश्चर्य हुआ क्योंकि उसका रंग बदल गया था| फिर वह वापस जंगल चला गया| जंगल में घूमते-फिरते उसे शेर की खाल मिली वो खाल को पहनकर खुद को जंगल का राजा बताने लगा और सभी जानवरों पे रौब झाड़ने लगा तभी जानवरों के झुण्ड में बैठा एक बूढा लोमड़ी उसे पहचान लिया और हुवा-हुवा की आवाज लगाने लगा, ये आवाज सुनकर वह सियार भी आवाज लगाने लगा जिससे सच्चाई सामने आ गई और सियार मारा गया| इससे सीख मिलती है कि हमें किसी को अंधेरे में या धोखे में नही रखना चाहिए |

Posted on: Mar 09, 2018. Tags: KANHIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

पुकारी है परोपकारी है नहीं चाहती मान सम्मान...प्रकृति पर कविता-

ग्राम-तमनार, रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीहारी एक कविता सुना रहे हैं :
पुकारी है परोपकारी है नहीं चाहती मान सम्मान – सबके ऊपर स्नेह लुटाती ममता मई एक समान – ठौर देती अन्न जल लुटती वो करुणा मई महान – गरीब अमीर सभी के ऊपर दृष्टि रखती एक समान – बहार, पर्वत, नदी, नाला वह संजोकर रखती – समय-समय पर वर्षा बनकर स्वयं बरस पड़ती – पशु पक्षी जलचर नभचर सभी उसी की संतान
सभी को उसने जीने का अधिकार दिया एक समान...

Posted on: Jan 05, 2018. Tags: KANHIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

पान ला खाए मुह ला करे लाल...कर्मा गीत -

ग्राम-बरबसपुर, पंचायत-बारबी, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुखवती एक कर्मा गीत सुना रही हैं :
पान ला खाए मुह ला करे लाल – जादा माया मत करबे मोरो भईया जीव के काल – अब तो डब्बा में रोना रो – तोला क्या दुःख धरे हे ड्रावल डीजल में रोना रो – पान रे खाए कचर कचर – चाय पत्ती के जवैया जातर कतर...

Posted on: Dec 29, 2017. Tags: KANHIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

हमारे स्वास्थ्य केंद्र में MD, सर्जन, हड्डी रोग, स्त्री और शिशु रोग विशेषज्ञ पदों का आबंटन है, पर...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी बता रहे हैं कि हमारे गाँव के स्वास्थ्य केंद्र में MD, सर्जन, हड्डी रोग, स्त्री, शिशु रोग विशेषज्ञ इन पदों का आबंटन है लेकिन वहां एक भी चिकित्सक नही है जिससे लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उन्होंने इसके लिए कई बार आवेदन किया है लेकिन इस पर कोई कारवाही नही हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर अधिकारियों से निवेदन करे जिससे स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक उपलब्ध हो सके: CMO@9826191766, कलेक्टर@917762222101, 917762222800, 917762222103,
विधायक (लैलूंगा)@9479275470, कन्हैयालाल पडिहारी@9981622548 .

Posted on: Dec 27, 2017. Tags: KANHIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

मेरे पति तीन साल पहले गुज़र गए पर विधवा पेंशन अब तक नहीं मिल रहा, अधिकारी घूस मांगते हैं...

ग्राम पंचायत और पोस्ट-अमगंवा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक वृद्ध महिला फूलमत से चर्चा कर रहे हैं वे बता रहे हैं कि इनके पति का स्वर्गवास हुवे 3 वर्ष हो चुके हैं इन्हें विधवा पेंशन नही मिल रहा है उन्होंने कई बार ब्लॉक और सरपंच उपसरपंच सचिव के पास आवेदन किया जिस पर आज कल कर टाल दे रहे है इस पर कोई कारवाही नही हो रही है और ये अधिकारी पैसा मांगते हैं इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे उन्हें विधवा पेंसन मिल सके : सरपंच@8889199292, सचिव@9617734174, रोजगार सहायक@9131467521, CEO@9753725845. फूलमत@8964919215.

Posted on: Dec 14, 2017. Tags: KANHIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »