जिस ज़मीन पर पानी काम रुकता है वहां हमारे यहाँ अंकुर निकलने के बाद ओयु धान बोया जाता है...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से संतोष परसा अपनी माड़िया गोंडी भाषा में स्थानीय धान बोने के तरीके के बारे में बता रहे हैं वे कह रहे हैं जहाँ कम पानी रुकने लायक जमीन होता है वहाँ ओयु धान बोते हैं | सबसे पहले धान को रात भर पानी में भिगा देते हैं | इसके बाद एक दिन पानी से निकालकर साल के पत्ते में दबाकर रख देते हैं और जब उसका अंकुर निकल जाता है तब खेत में नागर-बैल या ट्रैक्टर से कीचड़ बना के बुआई कर देते हैं | थोड़ा बड़ा होने के बाद यूरिया-डीएपी खाद डालते हैं तब धान तेजी से बड़ता है: संपर्क नम्बर @9423534885 CS
Posted on: Jun 18, 2020. Tags: AGRICULTURE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA SANTOSH PARSA
पेसा क़ायदा हमारे आदिवासी और ग्रामीण समाज के लिए उपयोगी है, यह हमारी रक्षा करता है...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सुन्दर कोडापे अपनी माड़िया गोंडी भाषा में मोहन यादव को बता रहे हैं कि पेसा क़ानून के कारण उनके इलाके में आमूल-चूल बदलाव हुआ है उनके गाँव में पहले पारम्परिक व्यवस्था नहीं थी सरकार ने पेसा कायदा कानून के अंतर्गत बहुत कुछ सुधार कर दिया हैं वे आगे बता रहे हैं कि पेसा क़ायदा आदिवासी और ग्रामीण समाज के लिए उपयोगी है, यह हमारी रक्षा करता है : संपर्क नंबर @ 9421703761 (169896) CS
Posted on: Jun 18, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA PESA SUNDAR KODOPE
लाव मन्ता मन्ता पकाय लाव मन्ता....गोंडी गीत
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से कोताए कुमेटी एक गोंडी गीत सुना रही है:
लाव मन्ता मन्ता पकाय लाव मन्ता-
ईशु ना नातूरते लाव मन्ता-
पिसिह वाल इशू ना नतूरते-
शक्ति है है अद्यभुत शक्ति है-
इशू के लहू में
CS
Posted on: Jun 18, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA SONG KOTAYE KUMETI
हमारे पास दूसरा कोई काम नहीं है, राज मिस्त्री का काम करके अपना परिवार चलाते हैं...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली(महाराष्ट्र)से चुक्कू वत्तेपल्लू बता रहे हैं ये 7 वर्ष से राज मिस्त्री का काम करते हैं ज्यादा ठेकेदार के अंडर में काम करते है ठेकेदार के अंडर में काम करने से 500 रूपये रोजी मिलता है यदि लोकल में काम करते हैं तो 400 रुपये मिलता है इनके साथ में 3 लेवर काम करते हैं इनके पास काम करने का ओजार नहीं है सब ठेकेदार का रहता है परिवार में 12 सदस्य हैं और इनके पास दूसरा काम करने को नही है यही काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं:संपर्क नम्बर @9421411627 (169902) CS
Posted on: Jun 18, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH CHUKKU VATTEPALLU SONG VICTIMS REGISTER
रेरेलोया रेरेलोया रेरेलोया रेरेलोया...माड़िया गीत
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सपना रामटेके माडिया भाषा में एक गीत सुना रही है:
रेरेलोया रेरेलोया रेरेलोया रेरेलोया-
रेरेलोया रेरेलोया रेरेलोया-
रेरेला रेरेला रेरेला रेरेला-
पंडुम पूटा दियाते पंडुम पूटा दियाते-
बज्जर गोटूल ते दायेना-
रेरेलोया रेरेलोया रेरेलोया रेरेलोया CS
