लॉकडाउन से पहले मेरे पास काम था अब नहीं है, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

पूनम मंडावली दिल्ली में रहती है बता रही है कि लॉकडाउन से पहले उनके पास काम था अब काम नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9911743915.

Posted on: Jul 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI POONAM SONG VICTIMS REGISTER

हेलेन केलर के जन्म दिन पर संदेश...

दिल्ली से राजेश कुमार पाठक महान विदुषी हेलेन केलर के बारे में बता रह हैं, आज 27 जून के दिन को हेलेन केलर का जन्म हुआ था, वे देख नहीं सकती थी और सुन भी नहीं सकती थी, उसके बाद भी उन्होंने पढाई की और कई किताबे लिखी| वे उन सभी लोगो के लिये प्रेरणा हैं जो अपाहिज हैं| (AR)

Posted on: Jun 27, 2020. Tags: DELHI RAJESH PATHAK SONG STORY VICTIMS REGISTER

संगीत परीक्षा 26 जून 2020 को सुबह 10 बजे होनी है, विद्यार्थी समय पर शामिल हो : सूचना

दिल्ली से राजेश पाठक दृष्बधित विद्यार्थियों को सूचित कर रहे हैं कि जो बच्चे CBSE प्राइवेट परिक्षा दे रहे हैं, उनका संगीत प्रेक्टिकल परिक्षा नहीं हुआ है, जिसकी परिक्षा तिथी 26 जून 2020 को सुबह 10 बजे है, जिसका पता है राजकीय बालन विद्यालय सेवा कुटीर दिल्ली है, निर्धारित समय पर पहुंच कर परीक्षा में सम्मलित हो, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9350166110. (AR)

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: DELHI INFORMATION RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER

काया अलबेली अब ये थोड़े दिनन की काया...गीत-

दिल्ली से राजेश पाठक एक गीत सुना रहे हैं:
काया अलबेली अब ये थोड़े दिनन की काया-
ये काया चंदन की लकड़ी-
आग लगे जल जाये-
ये काया चंदन की लकड़ी-
ये काया है जा रे अब जाकर-
ये काया माटी का पुतला-
बूंद पड़े धुल जाये अब ये थोड़े दिनन की काया...

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: DELHI RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन जैसे कठिन समय में कोचिंग कार्य कराये लेकिन परिश्रम का पैसा नहीं मिला...

पांडव नगर, नई दिल्ली से घंसुमान शुक्ला बता रहे हैं कि वे गुरूकुलम अकादमी कोचिंग संस्थान में पढ़ाने का काम करते थे, जो 22 मार्च 2020 से लॉकडाउन में बंद था लेकिन कोचिग सेंटर के संस्थापक के निवेदन पर वे बच्चो को सेवायें दे रहे थे, ऑडियो लेक्चर के माध्यम से, जब उन्होंने अपने वेतन की मांग की तब उन्हें नहीं दिया गया, जबकि संस्थापक महोदया ने अभ्यार्थियों से फीस ले रखी है, उन्होंने अपने ईलाज के लिये संस्थापक से काम के पैसे की मांग की लेकिन उन्हें पूरा पैसा नहीं दिया गया और उन्हें काम से निकाल दिया गया है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि उनके काम पैसा दिलाने में मदद करें जिससे इस कठिन समय वे अपना जीवन यापन कर सकें: कोचिंग संस्थान@8800202591, 9599460562. संपर्क नंबर@7355517200. (AR)

Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »