गाँव गली खेतों में सीजीनेट, बाहर सीजीनेट, घर में सीजीनेट...कविता
ग्राम-चंद्रैली, पोस्ट-मसगा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दीपक कुमार सीजीनेट पर एक कविता सुना रहे हैं:
गाँव गली खेतों में सीजीनेट, बाहर सीजीनेट, घर में सीजीनेट-
टप-टप बूँद पड़ती है, तो महकती है, सीजीनेट सोंधी-सोंधी-
सीजीनेट पे घर बने है, कितने सीजीनेट स्वर खड़े है कितने-
सुन्दर फूल खिलाती सीजीनेट, सबका बोझ उठाती सीजीनेट-
गमले मटके सजे सलौने, रंग-बिरंग बने खिलौने-
कुछ भी मोल न लेती, सीजीनेट सोचो, क्या-क्या देती सीजीनेट...
Posted on: Mar 27, 2018. Tags: DEEPAK KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: काली मिर्च के औषधीय गुण
Black Pepper (Piper nigrum): In stomach pain take seeds of Black pepper and mix with Ginger and Garlic to make a paste and use. It For indigestion take black pepper in butter milk with salt. If you are not feeling hungry take black pepper powder with honey it will help. In fever, cough, cold mix black pepper powder in tea and hot drinking water. In tooth ache rinse with brew of black pepper. For removing cough take it with honey and celery. For skin disease apply it with ghee. Dr Acharya@9824050784
Posted on: Feb 28, 2018. Tags: Dr Deepak Acharya
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : नीबू के छिलके का रूम फ्रेशनर के रूप में उपयोग...
अभुमका हर्बल प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद (गुजरात) से डॉ. दीपक आचार्य नीबू के रस को निकालने बाद उसे ना फेंकने की सलाह दे रहे हैं ये बता रहे हैं कि आप उसका उपयोग रूम फ्रेशनर की तरह कर सकते हैं. नीबू के छिलके को उबलते पानी में डाल दे और जब उससे भाप निकलने लगे, खुशबू आने लगे तब उसे घर में सभी जगह जहां सीलन लगी हो, दुर्गंध आती हो वहां वहां घुमाने से दुर्गंध दूर होती है बीमारी के कीटाणु नष्ट होते हैं. इसे हम रूम फ्रेशनर्स की तरह उपयोग में ला सकते हैं जिस जगह पर दुर्गंध आती है जैसे जूते, डस्टबिन वाली जगह में नीबू का छिलका रखने से दुर्गंध नष्ट होने लगती है. इस तरह से हम अपने खर्च को भी कम कर सकते हैं |दीपक आचार्य@7926467407.
Posted on: Nov 30, 2017. Tags: DR DEEPAK ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाईल में : अदरक से जोडों और सर दर्द का इलाज -
भूमिका हर्बल प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद (गुजरात) से डॉ. दीपक आचार्य किचन में उपयोग होने वाले अदरक से दर्द का इलाज बता रहे हैं अदरक का उपयोग हम चाय में करते है सर्दियों में सेवन करते हैं, अदरक जोड़ो के दर्द को कम करने में कारगर है उसके लिए 6 ग्राम अदरक को 2 चुटकी कपूर के सांथ मिलाकर लेप बना लें और रात में सोते समय जोड़ो में लगाकर सुबह धो लें, लगातार तीन हफ्ते तक इस प्रक्रिया को करने से पुराने से पुराने जोड़ो के दर्द में आराम मिलेगा जिन व्यक्तियों को सर दर्द की शिकायत है वे अदरक के रस को माथे पर लगाकर सर दर्द से राहत पा सकते हैं अदरक में दर्द को दूर करने कि क्षमता होती है | डॉ. दीपक आचार्य@7926467407.
Posted on: Nov 29, 2017. Tags: DR DEEPAK ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : थकान दूर करने के नुस्खे-
अहमदाबाद (गुजरात) से डॉक्टर दीपक आचार्य आज आप लोगो को छोटे-छोटे नुस्खे बताने जा रहे है आदिवासियों के जो आपके दैनिक जीवन में काम के होंगे| मध्यप्रदेश के वनवासी जो पाताल कोट घाटी के हर्बल जानकार है बताते है कि घर से निकलने से पहले पहाड़ो पर जब वो चलते है उसके चलने से पहले अक्सर कच्चा चावल के दाने 4 ग्राम की मात्रा में चबा लेते है | इनका मानना है कि ये थकान कम करने में बड़े मददगार होते है और इनके अनुसार ज्यादा प्यास लगने से रोकने के लिए कच्चे चावल के दाने चबाने चाहिए| मधुमेह और डायबिटीज के रोगी होते है उनको बार-बार प्यास लगने की समस्या होती है उसका निवारण भी इसी फार्मूले से किया जा सकता है| दीपक आचार्य@7926467407.
