पानी का साधन न होने से एक ही फसल उगा पाते हैं, यदि बोर होता तो डबल फसल हो पाता...
ग्राम पंचायत-कोरेंडा ब्लॉक्-नारायणपुर-जिला-नारायणपुर-छत्तीसगढ़ से फूलसिंह सलाम बता रहे हैं कि इनके पास 5 एकड़ जमीन है खेती करने के पूर्व बारिश होने से पहले ढीला फोड़ते हैं जहाँ उबड़-खाबड़ रहता है वहां बराबर करते हैं इसके बाद हल चलाकर धान बोते हैं और खेत में केवल गोबर खाद डालते हैं डीएपी यूरिया आदि का उपयोग नहीं करते है | पानी का साधन नहीं है इसलिए एक ही फसल उगाते है पानी का साधन होने से गर्मी का फसल भी उगाते, ज़मीन भी अच्छा नहीं है रोपा लगाने से फसल अधिक हो सकता है पर ऐसे ही उगाते हैं | 40 वर्ष से खेती कर रहे हैं पर अधिक जानकारी नहीं है एक दुसरे से सीखते हैं | धान खाने के लिए भरपूर हो जाता है बाजार में नहीं बेचते: संपर्क नंबर@8305306345 (169800) CS
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: AGRICULTURE FOOLSINGH SALAM NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
हम अपने खेत में हल-बैल चलाकर गोबर खाद डालकर खेती करते हैं, बेचते नहीं खुद ही खाते हैं....
ब्लॉक-ओडगी जिला-जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयमंगल राजवाड़े बता रहे हैं कि वे खेती-किसानी का काम करते हैं हल-बैल से खेती करते हैं खेत में धान,राहर आदि फसल लगाते हैं और फसल में गोबर खाद का उपयोग करते हैं एक सीजन में धान लगभग 20-30 क्विंटल निकल जाता है इसे केवल खाने के लिए रखते हैं बाहर बेचते नहीं हैं | खेती-किसानी से ही अपना जीवन यापन करते हैं:संपर्क नंबर @ 9644935546 (169804) CS
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: AGRICULTURE JAYMANGAL RAJWADE SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
हम लोग अभी सूखे में ही धान बुआई शुरू कर दिए हैं, केवल गोबर खाद का ही उपयोग करते हैं...
ग्राम-कोरमेल ब्लॉक-कोंडागांव जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से जगदीश कश्यप बता रहे हैं कि अभी हम लोग सूखे जमीन में ही धान बुआई शुरू कर दिए है इसी के साथ में थरहा भी रख देते हैं 20-22 दिन बाद रोपा लगाने के लायक हो जाता है तो 4-5 दिन के अन्दर खेत तैयार करके रोपा लगाते हैं और केवल गोबर खाद का ही उपयोग करते है हमारे घर में 8 सदस्य है हम लोग इसी तरह खेती बाड़ी करके अपना जीवन यापन करते हैं संपर्क नंबर @7724924004 (169744) CS
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: AGRICULTURE JAGDISH KASYAP KONDAGAON CG SONG VICTIMS REGISTER
रासायनिक खाद का उपयोग कम करता हूँ, देसी बीज और गोबर खाद का ही उपयोग करता हूँ...
छत्तीसगढ़ राज्य के ग्राम पंचायत-बोटिकेनरा से सुखराम पोयम बता रहे हैं कि जब से पढाई-लिखाई छोड़ा हूँ तब से खेती बाड़ी का काम करता हूँ और पंचायत में सोसाईटी भी चला रहा था तभी गाँव के लोग सरपंच के लिए चुने और मुझे चुनाव लड़ाया और मै जीत गया. 5 वर्ष सरपंची किया। अपने कार्यकाल में बहुत काम किया इनकी पत्नी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं और इस बार महिला सीट थी इसलिए इस बार सरपंच चुनाव नहीं लड़ा 5 वर्ष में नए तरीके से खेती करना भी शुरू किया हूँ आम, काजू, मुनगा, सागवन आदि का पेड़ लगाया और पंचायत में भी कई तरह का योजना लाया, रासायनिक खाद का उपयोग बहुत कम करता हूँ देसी बीज का ही उपयोग करता हूँ (169768) CS
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: AGRICULTURE CG SONG SUKHRAM POYAM VICTIMS REGISTER
गोबर खाद से फसल उगाते हैं, पर बेचने पर खाद और बिना खाद वाले फसल का एक ही रेट मिलता है...
ग्राम पंचायत-एर्राबोर ब्लॉक-कोंटा जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से पोयाम मनोज और सलाम रबी बता रहे है इनके पास 5 एकड़ जमीन है और ज्यादा धान कि खेती करते हैं धान सूखे खेत में बुआई कर देते हैं रोपा बहुत कम लगाते हैं अपने खेत में केवल गोबर खाद्य डालकर फसल उगाते हैं सरकारी खाद्य नहीं डालते 5 एकड़ में लगभग 25 क्विंटल धान निकाल लेते हैं उसमे से कुछ खाने में यूज करते है और कुछ बेच देते हैं पर बाजार में खाद्य वाला धान और बिना खाद्य वाला धान एक रेट में बिकता है इसलिए सी जी नेट सुनने वाले साधियों को बता रहे है कि बिना खाद्य वाले धान कि ज्यादा रेट दिलवाने में मदद करें तो अच्छा होगा|संपर्क नंबर@ 6261300513 CS
