हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, नदी का पानी पीकर लोग बीमार पड़ जातें है, कृपया मदद की अपील-
राउतपारा, ग्राम पंचायत-लालागुड़ा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखदेव बता रहें है कि उनके गांव के वार्ड नंबर 06 में पानी की बहुत समस्या है 10 घर का बस्ती है, वहां के लोगों को नाला का पानी लाना पड़ता है, नाला का पानी पीकर लोग बीमार पड़ जाते है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास और जनपद में लिखित रूप में आवेदन दिए थे। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहें है कि दिए गयें नंबर अधिकारियों से बात कर के हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क@6260639758, सरपंच@9770486826, सचिव@9406069269, CEO@94060166762, PHE@9406078557,6261717578.
Posted on: Aug 04, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM SUKHDEV WATTER
सीसी रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है-
सरगीगुडा पोडियामी पारा, ग्राम पंचायत-लालागुडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तुलसीराम बता रहे हैं उनके पारा में सीसी रोड नहीं बना है| पुजारी पारा से सरगीगुडा तक नहीं बना हैं लगभग 2 किलोमीटर तक खराब है| गांव में 50 घर की बस्ती है| बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| गाडी नहीं चल पाती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपचं को बोले हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8305195658.
Posted on: Aug 04, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG PROBLEM
रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू पोड़ीयामी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है। इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में बोले थे परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद करे रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर के सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9479225060.
Posted on: Aug 03, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR BODENAR CG PROBLEM ROAD SAMARU PODIYAMI
बिजली नहीं होने के कारण लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-छोटे किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू कवासी बता रहे हैं उनके गांव के आदवाल पारा में बिजली की बहुत समस्या है| नहीं लगा है, बिजली नहीं होने के कारण वहाँ के लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है|इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किये लेकिन अभी तक नहीं बना है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिये गये नंबर पर बात करके बिजली लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407964538,
Posted on: Aug 03, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG KILEPAL LIGHT PROBLEM SAMARU KAWASI
हमारे गांव में पानी की बहुत दिक्कत होती है, हैंडपंप नहीं बना है, कृपया मदद करें-
किलेपाल एक ब्लॉक बास्तानार जिला बस्तर छत्तीसगढ़ तुलसीराम पोयम जी बता रहे हैं पैदा पारा के हैं वहां तुलसी राम पोयम जी बता रहे हैं कि वहां पीने का पानी के लिए बहुत दिक्कत जाता है छोटा सा नाला बहता है बारिश के टाइम बहुत दिक्कत होता है क्योंकि बहुत गंदा पानी आता है| वहां पर 15 घर है जो कि बारिश के टाइम पर पहाड़ी एरिया है, आने जाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है|पानी के लिए बहुत दिक्कत होता है| और गंदे पानी के पीने से कई तरह के सर्दी खांसी बुखार आदि बीमारियों होती है जो कि गांव वालों को बहुत दिक्कत होता है|और यहां के सरपंच सचिव को कई बार आवेदन दिए नल जल के लिए फिर भी कोई ध्यान नहीं देते हैं सीईओ बस्तानार मोबाइल नंबर 9406016762 सीईओ जगदलपुर रोहित ब्यास@ 7052481549 पीड़ित व्यक्ति@6260702894.
