We are winning the fights against companies says Adivasi leader
Adivasi leader Kumar Chand Mardi says adivasis in Jharkhand are fighting to save their land as their ancestral land is their only source of income and people are winning wherever they are fighting. He says Mittal is trying to come from last many years, so is Jindal and so is so many companies who have signed memorandum of understanding with the govrnment but none of them have been able to take land though government is trying to cheat them in variety of ways.
Posted on: Jul 07, 2012. Tags: Shubhranshu Choudhary
मैं इस देश का सबसे पुराना वासी हूं, मैं आदिवासी हूं...एक कविता
ये देश जो कभी विश्वगुरु था
जो भविष्य में महाशक्ति बनने की डींग हांकता है
जो खुद को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहता है
मैं उस देश का सबसे पुराना वासी हूं
मैं आदिवासी हूं
तुम मेरा घर बार बार जलाते हो
मैं इस राख में भारत का संविधान ढूंढ रहा हूं
मैं इस राख में भारत का धर्म ढूंढ रहा हूं
मैं इस राख में भारत का लोकतंत्र ढूंढ रहा हूं
आओ इससे पहले कि तुम
अपने लोकतंत्र, धर्म और संविधान को पूरी तरह जलाकर खाख कर दो
मेरे साथ मिलकर इस राख में इससे तलाशो
इस राख में जितना मिल जाए
उसे सम्हालो
जितना इस राख में बचा है उसे उठा लो
अपने बच्चों के लिए
हिमांशु कुमार
Posted on: Jun 23, 2012. Tags: Himanshu Kumar
और आदिवासी हट नहीं रहा है अपनी जमीन से...
क्या आप बिना कार के जी सकते हैं?
या बिना ए.सी. के?
बिना पक्के मकान के?
बिना बड़ी नौकरी, बिना शॉपिंग मॉल
या बिना मल्टीप्लेक्स के?
या बिना एक बड़ी तनख्वाह,
बिना महंगे पब्लिक स्कूल के?
और इन सब के ना होने को
आप विकास मानेंगे क्या?
तो आपके इस विकास के लिये
चाहिये सीमेंट, लोहा, बिजली,
जंगल, पानी, ताम्बा, एल्युमिनियम |
और ये सब मिलता है वहाँ,
जहाँ रहता है आदिवासी |
और आदिवासी हट नहीं रहा है अपनी जमीन से |
इसलिये उसे हटाने को उसकी जमीन से ,
तुमने भेजी पुलिस वहाँ पर |
नक्सल घोषित किया उसे और
गांव जलाये उसके
बच्चे मारे उसके
बेटी की अस्मत लूटी !
तुम चुप रहे |
मूँह फेर कर टीवी पर
क्रिकेट पिक्चर देखते रहे |
तुमने सोंचा मर जायेगा आदिवासी,
पुलिस तुम्हारी लूट लायेगी उसका माल,
बैठ कर मजे उड़ाओगे तुम |
पर हुआ धमाका
आयी लाशें जंगल से
तुम्हारी पुलिस की वापिस !
अब घबराये हो तुम |
छाती पीट रहे हो,
दे रहे हो दुहाई लोकतंत्र की,
बापू के आदर्शों की,
तुम जब मार रहे थे
जंगल के इस वासी को
तब याद नहीं था लोकतंत्र
और बापू तुमको?
याद रखो
ये देश एक है
इसकी धरती एक है
इसके लोग एक हैं
इसकी जान एक है
तुम इसके एक अंग पर चोट करोगे
तड़पेगा पूरा जिस्म इस मुल्क का |
मत सोचो इसके पैर काटकर
सिर आनंद करेगा |
जैसा बोओगे,
वैसा काटोगे
बंदूक बोओगे
गोलियां खाओगे,
मान लो अभी वक्त है !
सबका मुल्क बराबर है यह,
सबकी रोटी,
सबको शिक्षा,
जंगल सबके,
इज्जत सबको |
गर नहीं मिला सबको यह
तो झगड़ा होगा |
हिमांशु कुमार
Posted on: Jun 19, 2012. Tags: Himanshu Kumar
Letter from Jail by adivasi journalist Linga Kodopi: Part 2
Himanshu Kumar is reading the second part of letter sent by Adivasi journalist Lingaram Kodopi who is languishing in Jagdalpur jail on charges of helping Maoists. In this part he says he was half fed in the Dantewada jail where he was kept for 4 months. Not only him but all were badly treated and if any one protested they were beaten up. Complaints to judges do not work. They always take the side of authorities. Media and judiciary in this country is not helping the adivasis, he says. For more Himanshu Ji can be reached at 09013893955
Posted on: May 17, 2012. Tags: Himanshu Kumar
Letter from Jail by adivasi journalist Linga Kodopi: Part 1
Himanshu Kumar is reading out the first part of an open letter to the nation sent by Adivasi Journalist Lingaram Kodopi who is in jail after being charged of being a Naxal supporter. You can read a translation of the letter here : http://www.tehelka.com/story_main52.asp?filename=Ws040512country.asp
For more Himanshu Ji can be reached at 09013893955
