गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बना है, बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-पर्लमेटा, (पाकालूपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कहरूराम मुचाकी बता रहे हैं उनके गांव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बना है| बच्चों के खलने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| और पेड़ पौधा लगाने में जानवर नुकशान कर देता है| इसके लिए उन्होंने अधिकारीयों के पास शिकायत किये हैं परन्तु अभी तक कोई काम नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गए नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9691578807, सरपंच@7587753963, CEO@9406016762.

Posted on: Jan 10, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR BOUNDARY WALL CG KAHARURAM MUCHAKI PARLMETA PROBLEM

पीड़ितों का रजिस्टर: मुखबिरी कर के नक्सलियों ने पिता जी को जान से मार दिए|

ग्राम-गुडरिपारा, जिला-नारायणपुर बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुददुराम धुर्वे जी अपनी आप बीती कहानी सुना रहे हैं उनके गांव में नक्सल समस्या है| उनके बड़े भाई नारायणपुर में रोजी का काम करते थे, जोकि रोज घर से आना-जाना होता था| नक्सलीयों ने उनके पापा को मुखबिरी कर के नक्सलियों ने मार दिया| मेरे पूरे परिवार के लोग नक्सलीयों के डर से भाग कर गुडरीपारा नारायणपुर में आकर बस गए| हमारे पास तमाम सुविधाओ की कमी है, सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी नहीं मिला हैं कृपया मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@@7000988036.

Posted on: Jan 10, 2022. Tags: BASTAR BUDDURAM DRUW CG DISPLACE MAOIST NARAYANPUR VICTIM

पीड़ितों का रजिस्टर: 10 साल से नक्सली संगठन में काम लिए, 018 में पुलिस के सामने खुद को आत्मसमर्पण किया,

ग्राम-गुडरीपारा, जिला-नारायणपुर, ब्लाक-ओरछा (छत्तीसगढ़) से जुंगाराम पोटाई जी सीजी नेट के श्रोताओं को अपनी कहानी बता रहे हैं उन्होंने पहले नक्सली संगठन में काफी साल तक काम किया| 10 साल इस संगठन में काम करने के बाद इन्होंने 2018 में पुलिस के सामने खुद को आत्मसमर्पण किया| आत्मसमर्पण के पश्चात सरकार के द्वारा जो सहायता दी जाती है यह सहायता इन्हे नहीं मिल पाई है| इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओ से मदद की गुहार लगाई है कि इन्हे सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सभी योजना का लाभ मिल सकें|समस्या समाधान के लिए इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9406154116.

Posted on: Jan 10, 2022. Tags: GUDARIPARA JUNGARAM POTAI MAOIST REGISTER SARENDER VICTIM

बारिश के दिनों में वाहनों का आना-जाना भी मुश्किल होता है कृपया मदद करें

ग्राम-अलवा (लोहरापारा), ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम देवांगन जी सीजी नेट के साथियों से अपनी समस्या साझा कर रहे हैं|इनके गाँव में सीसी रोड की समस्या है इनका कहना है की गाँव में लोहरपारा से लेकर खदान तक कच्ची रोड है|इस कच्ची रोड से बारिश के दिनों में लोगों को आने-जाने मे दिक्कत तो होती है साथ ही वाहनों का आना-जाना भी मुश्किल होता है|सीसी रोड की समस्या को देखते हुए इन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कारवाई है|कृपया इनकी समस्या की समाधान के लिए दिए नंबर पर संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते हैं|संपर्क नंबर पीड़ित @6260208299, सरपंच@9407669883, सचिव@9406109008

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: ALWA BASTAR CG DARBHA LOHRAPARA PROBLEM ROAD SITARAM DEWANGAN

जानवरों को गर्मी में पीने का पानी नहीं मिल पाता है गाँव में तालाब के लिए की है अपील -

ग्राम-कोयना (पनारापारा), ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुन्नूराम जी गाँव की समस्या सीजी नेट के श्रोताओं के साथ साझा कर रहे हैं|इनका कहना है कि गाँव में तालाब नहीं है जिससे गाँव के जानवरों को गर्मी में पीने का पानी नहीं मिल पाता है|सभी घरों के लोग जानवरों के लिए पीने का पानी नल के भर कर पिलाते है|यदि गाँव में एक तालाब या बोर बन जाता तो गाँव के लोगों को सुविधा होती|कृपया इनकी समस्या के समाधान के लिए दिए नंबर पर संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते हैं|पीड़ित@6268836143, सरपंच@9407636432, सचिव@8770167731

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHAA MUNNURAM KOYNA PANARAPARA

« View Newer Reports

View Older Reports »