पीपल की ऊँची डाली पर बेठी चिड़िया गाती है...बाल कविता

ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-करमडीहा, तहसील-वाड्रफनगर, थाना-बसंतपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अंजनी नेटी एक कविता सुना रही है:
पीपल कि ऊँची डाली पर बेठी चिड़िया गाती है-
तुम्हे याद अपनी बोली में क्या सन्देश सुनाती है-
चिड़िया बेठी प्रेम प्रीत की रीत हमें सिखलाती है-
वह जग के बंधी मानव को मुक्त मन्त्र बतलाती है-
सब मिल जुलकर रहते है वे सब मिल झूल कर खाते है-
आसमान ही उनका घर है जहाँ चाहते जाते है-
रहते जहाँ वही अपना घर बसाते है...

Posted on: Aug 16, 2018. Tags: ANJNI NETI BALRAMPUR CHHATTISGARH HINDI POEM SONG VICTIMS REGISTER

लेकर संकल्प सुपोषण का अब निकल पड़े है हम...पोषण गीत

पंचायत-कोयलीबेडा, ब्लाक-कोयलीबेडा, जिला-कांकेर उत्तर बस्तर (छत्तीसगढ़) से माधुरी पिस्दा, धनई पटेल और नर्मिला निषाद एक संकल्प गीत सुना रहे है:
लेकर संकल्प सुपोषण का अब निकल पड़े है हम-
सक्त सुपोषित राज्य बनना जन-जन का प्रण-
संकल्प सुपोषण, संकल्प सुपोषण हमारा है ये प्रण-
हर बच्चे के वजन की करनी हमको अब निगरानी-
रहे सुपोषित बच्चे सारे कसम ये खूब निभानी है-
गाँव-शहर सब रहे सुपोषित लिखनी यही कहानी है-
हंसता बचपन खिलता जीवन बगिया ये मैहकानी है-
कदम हमारे नही रुकेंगे बना लिया है मन-
संकल्प सुपोषण, संकल्प सुपोषण हमारा है ये प्रण...

Posted on: Aug 16, 2018. Tags: DHANAI PATEL HINDI SONG KANKER CG MADHURI PISDA SONG VICTIMS REGISTER

सैनिक घर जाके ये मत कहना संकेतो से समझा देना...सन्देश गीत

तहसील-निवाड़ी, जिला-टिकोना (मध्यप्रदेश) से चिरोजी लाल के साथ जयंती कछवाहा सन्देश गीत सुना रही हैं:
सैनिक घर जाके मत कहना, संकेतो से समझा देना-
जब हाल मेरी मम्मी पुछे, तो सुनी गोद दिखा देना-
जब हाल मेरी बहना पुछे, तो रक्षाबंधन लौटा देना-
जब हाल मेरी पत्नीपुछे, तो मांग सिंदूर मिटा देना-
जब हाल मेरे पापा पुछे, तो जलता दीप बुझा देना-
सैनिक घर जाके मत कहना, संकेतो से समझा देना...

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: HINDI SONG JAYANTI KACHHWAHA SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं...देशभक्ति गीत

भोरमदेव वनांचल, ग्राम-रौचंद, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मण श्रीवास एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक है-
रंग रूप वेश भाषा चाहे अनेक हैं – गंगा यमुना ब्रम्हा पुत्र कृष्णा कावेरी-
जा के मिल गई सागरी मिली तब एक हैं-
बेला गुलाब जूही चम्पा चमेली-
प्यारे-प्यारे फूल गुथे माला में एक हैं...

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: HINDI SONG KABIRDHAM CG LAXMAN SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में एक साल से शौचालय बन रहे हैं पर अब तक नहीं बने हैं, अधिकारी अनुरोध सुनते नहीं...

ग्राम पंचायत-पासल, पोस्ट+थाना बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकेश सिंह आयाम के साथ में ग्रामीण काशीलाल पण्डो, रामसूचित, अमिताभ बता रहे है कि उनके गांव में शौचालय 1 साल से बन रहा है पर अब तक नही बना है शौच करने बाहर जाना पड़ता है इसके लिए उन्होंने 3 बार सचिव सरपंच को आवेदन दिया, बोलते है बन जायेगा लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नही हो रही है| इसलिए सीजीनेट के सांथियो से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे: सचिव@9669593766, C.E.O.@9926192534, कलेक्टर@9826443377. मुकेश आयाम@9617164393.

Posted on: Aug 14, 2018. Tags: HINDI TOILET MUKESH SINGH AYAM SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »