गोड के बिछिया पटूदुर न रे पटूदुर न...डोमकच्छ गीत-
ग्राम पंचायत-कुप्पी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुमन अपने सांथियो के सांथ एक डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं :
गोड के बिछिया पटूदुर न रे पटूदुर न – पटूर बईठ ले मचिला-
माछी भागे सूल कलकत्ता भागे दूर-
पटूर बईठ ले मचिला...
Posted on: Feb 20, 2019. Tags: CG DOMKACHCHH ODGI SONG SUMAN SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नही है पानी के लिये समस्या होती है...कृपया मदद करें-
ग्राम-बेल्करिहा पारा, पंचायत-कुसमुसी, ब्लाक-भैयाथान, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से त्रिलोक पैकरा बता रहे हैं, उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 14 में हैण्डपंप नहीं है | गांव में 150 लोगों की जनसंख्या है| लोगों को पानी के लिये दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | वर्तमान में वे ढोढ़ी (छोटा कुआ) से पानी लाकर उपयोग करते हैं, जिससे सर्दी, खांसी जैसी अनेक बीमारियां हो जाती है | समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने आवेदन दिया, लेकिन सुनवाई नही हो रही है | इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, सरपंच@7722807891. संपर्क नंबर@9516254787.
Posted on: Feb 18, 2019. Tags: BHAIYATHAN CG HAND PUMP SONG SURAJPUR TRILOK PAIKARA VICTIMS REGISTER
हमारी आर्थिक स्थिती अच्छी नही है, विधवा पेंशन के लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नही होती...मदद की
ग्राम-भंडारपारा, पंचायत-माड़र, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव कुमारी बता रही हैं, उनके पति का निधन हुए 5 साल से अधिक हो चुके हैं| उन्हें विधवा पेंशन नही मिल रहा है, उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नही है, दो बच्चे हैं| जीवन यापन करने में दिक्कत होती है | उन्होंने कई बार ग्रामसभा और संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सचिव@9575903404, सरपंच@7697440960. संपर्क नम्बर@6262423020.
Posted on: Feb 18, 2019. Tags: CG ODGI SHIV KUMARI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WIDOW PENSION
3 वर्ष से हैंडपंप खराब है, अधिकारी देखकर जाते हैं, लेकिन कोई काम नही होता...कृपया मदद करें-
लडुवापारा, पंचायत-बेदमी, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामदेव देवांगन बता रहे हैं कि गाँव के वार्ड क्रमांक 13 में हैंडपंप लगभग 3 वर्ष से खराब है| जिससे लोगों को पानी की समस्या हो रही है| मोहल्ले में 12 घर है और जनसंख्या लगभग 60 है| निवासी लगभग 3 किलोमीटर दूर झरने से पानी लाकर पीते हैं, जिससे लोग बीमार पड़ते हैं| समस्या को हल कराने के लिये निवेदन करने पर अधिकारी देखकर चले जाते हैं | इसलिये परेशान ग्रामवासी सीजीनेट सुनने वाले सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: PHE@9589733942, जिला CEO@9977407988, जनपद CEO@9926192534. संपर्क नंबर@9425648073.
Posted on: Feb 18, 2019. Tags: BASTIRAM NAGAWANSHI CG HAND PUMP ODGI RAMDEV DEWANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हम पानी के लिये ढोढ़ी का उपयोग करते हैं, हैंडपंप के लिये आवेदन करते हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नही देत
ग्राम-दूधोपारा, पंचायत-भकुरा, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवहरी, कन्हैयालाल राजवाड़े, नारायण राजवाड़े, रामदुलारे राजवाड़े और हरी लाल बता रहे हैं कि गाँव के वार्ड क्रमांक 3 में हैंडपंप नही होने से स्थानीय लोगों को पीने की पानी की समस्या हो रही है| वहां 10 घर है और लगभग 50 जनसंख्या है| वर्तमान में ग्रामवासी ढोढ़ी (छोटा कुंआ) से पानी उपयोग करते हैं जो आधा किलोमीटर दूर है| निवासियों ने समस्या के निराकरण के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| अधिकारियों का कहना है बन जायेगा लेकिन आज तक कोई काम नही हुआ| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें :
जिला CEO@9977407988, जनपद CEO@9926192534, PHE@9589733942, सरपंच@9669678058, सचिव@8319650927. संपर्क नंबर@9425648073.



