हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है...
ग्राम पंचायत-तिरथुम, स्कूल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र पोयाम बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| 49 घर कि बस्ती है, इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7828989473, कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.
Posted on: May 16, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD
हमारे गाँव में रोड नहीं बना है बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम-पुजारी पारा, पंचायत-कटाकंदा, ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप वैको बता रहे हैं कि उनके गाँव में रोड नहीं बना है लोगों को आने-जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है| गाँव से किसी को बीमारी होने से हॉस्पिटल तक पैदल चलना पड़ता है| क्योंकि उनके गाँव तक एम्बुलेंस गाड़ी नहीं जा पाती है| बच्चों को स्कूल जाने के लिए नदी पार कर के जाना पड़ता है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर के गांव के ग्रामीणों का समस्या का समाधान कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है,संपर्क नंबर@9770824093, सरपंच@6268628848, सचिव@9406166884.
Posted on: May 16, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
रोड नही होने के कारण लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत चितापूर 02, कांडकीपारा,ब्लाक-दरभा,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़)से चैतनराम जी अपने गाँव कि समस्या बताते हुए कहते हैं मेरे गाँव में सीसी रोड की बहुत दिक्कत है| मेरे गाँव में 30 परिवार है और सीसी रोड की आवश्यकता है ,बरसात में जानवरों के चलने से पूरी सड़क कीचड़ से भर जाती है व हमारा चलना मुश्किल हो जाता है|कुछ समय पूर्व सीसी रोड के लिए रेती गिराया गया था बहुत साल हो गए पर अब तक रोड नहीं बना है| संपर्क नंबर@8459055945, सरपंच@6261508211, सचिव@9479095347.
Posted on: May 15, 2022. Tags: BASTAR CG CHAITAN CHITAPUR DARBHA PROBLEM ROAD
रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-चिडपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गंगाराम मरकाम बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| रोड के लिए आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं रोड नहीं बना है वहां रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407664502, सीईओ@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: May 15, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
गांव में रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं
ग्राम-टेमरूभाटा पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बोको बघेल बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| टेमरूभाटा रोड से लेकर बोको घर तक नहीं बना है| गांव के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@9399311762, सचिव@9479278597.
