बेन्जापारा ग्राम पंचायत सडरा बोदेनार में खेतों में रसायनिक खाद का उपयोग नहीं करते ...

गाँव बेन्जापारा, ग्राम पंचायत-सडराबोदेनार, विकास खण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से कामेश्वर कोवासी बता रहे हैं, हम लोग खेत में खाद नही डालते है वनस्पति ऊपर से गिरता हैं, होई गिरकर सड़ जाता हैं, और वह खाद बन जाता है मेरे पास 15 एकड़ जमीन है उसमे केवल धान लगाते हैं, कभी कबर तिल कोसरा आदि फसल लगाते है खेत में गाँव के लोग खाद का उपयोग नहीं करते हैं, हमारे गाँव में खेत में धान उपयोग करते हैं, और गाँव में कोसरा ,तिल,अरवा आदि फसल उगाते है और खाते भी है गाँव के लोग बाजार ले जाते हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6266004115.

Posted on: Aug 28, 2021. Tags: BASTANAR BASTR CHEMICAL SHOULDNOT SUBSTANCES

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा घर 4 साल से अधूरा है, कृप्या मदद करें-

बीरूराम, ग्राम पंचायत-बाग़मुंडी पनेरा, (पटेलपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास योजना 4 वर्ष पहले आया था जो अभी तक पूरा नहीं बना है छत लेविल तक बन पाया है पूरा पैसा न आने के कारण छत नहीं ढल पाया उसी मकान में त्रिपाल लगाकर रहते हैं सरपंच के पास जाने से पूरा पैसा आ चूका है बोलता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ से अपील करते है कि सम्बन्धित अधिकारियो से बात करके पी एम आवश का पैसा दिलवाने में मदद करें ताकी ये अपने घर का छत ढलवा सकें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@8720848916, सरपंच@6269813062.

Posted on: Aug 27, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BEERURAM CG HOUSE PROBLEM

स्कूल का बाउंड्रीवाल नहीं से बच्चें बाहर चले जाते हैं, दुर्घटना का खतरा होता है...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-छिंदावाडा, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फूलसिंह बघेल और जयराम ध्रुव बता रहे हैं| उनके पारा में स्कूल है| जिसका बाउंड्री नहीं बना है| स्कूल सड़क के पास है| जिससे बच्चें बहार आकर खेलने लगते है| जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है| और पहले भी दुर्घटना हो चुकी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: CEO@9406138435, 7861287306, सरपंच@8719029246, संपर्क नंबर@9993697650.

Posted on: Aug 22, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM BAUNDRIWAL CG DARBHA FOOLSOINGH BAGHEL SCHOOL

छात्रवृत्ति : आईआईटी रुड़की डिपार्टमेंट ऑफ हाइड्रो एंड रिन्यूएबल एनर्जी

छात्रवृत्ति 3:आईआईटी रुड़की डिपार्टमेंट ऑफ हाइड्रो एंड रिन्यूएबल एनर्जी (एचआरईडी) पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप 2021
विवरण:
आईआईटी रुड़की डिपार्टमेंट ऑफ हाइड्रो एंड रिन्यूएबल एनर्जी (एचआरईडी) पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप 2021 पीएचडी डिग्री धारकों को दिया जाने वाला एक रिसर्च अवसर है। चयनित उम्मीदवारों को प्रोजेक्ट टाइटल – “एनवायर्नमेंटल मैनेजमेंट ऑफ वाटर बॉडीज थ्रू वेस्ट अलगाल बायोमास-बेस्ड एनर्जी प्रोडक्शन एंड ग्रीनहाउस गैस मिटिगेशन” पर काम करना है।
मानदंड:
इस पद के लिए वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास प्रोजेक्ट से संबंधित क्षेत्रों में रिसर्च बैकग्राउंड के साथ एनवायर्नमेंटल माइक्रोबायोलॉजी/एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग/ बायोगैस टेक्नोलॉजी/अल्गल बायोप्रोसेसिंग/एनवायर्नमेंटल मैनेजमेंट ऑफ वाटरबॉडीज या संबंधित क्षेत्रों में पीएचडी डिग्री है।
इनाम/लाभ:
60,000 रुपये तक प्रति माह

अंतिम तिथि:20-08-2021
आवेदन कैसे करें:इसके लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन लिंक:www.b4s.in/cgs/RHR2

Posted on: Aug 15, 2021. Tags: PAVAN KARAM SCHOLARSHIP

छात्रवृत्ति : कीप इंडिया स्माइलिंग फॉउण्डेशनल स्कालरशिप प्रोग्राम

छात्रवृत्ति 2:कीप इंडिया स्माइलिंग फॉउण्डेशनल स्कालरशिप प्रोग्राम
विवरण:

कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड युवा छात्रों को उनकी शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करके उनके शैक्षणिक / प्रगति की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहा है। यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम विभिन्न पोस्ट-मैट्रिक और स्नातक स्तर पर अध्ययन करने वाले छात्रों को उनकी शिक्षा जारी रखने एवं उनकी पसंद के करियर की ओर आगे बढ़ने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

मानदंड:

ऐसे छात्र जिन्होंने 2020 की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75% अंकों के साथ 10 वीं कक्षा या कम से कम 60% अंकों के साथ कक्षा १२ वीं उत्तीर्ण कर लिया है। और उच्चतर माध्यमिक, 3-वर्षीय स्नातक, 4-वर्षीय इंजीनियरिंग, डिप्लोमा प्रोग्राम और क्रमसः एक वर्षीय व्यवसायक कोर्स की पढाई को आगे बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। सभी आवेदकों की वार्षिक पारिवारिक आय आई एन आर (INR) 5 लाख प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए।
इनाम/लाभ:
चयनित विद्वान अपनी शिक्षा के वर्तमान स्तर के आधार पर 3 साल तक की पढ़ाई के लिए प्रति वर्ष आई एन आर (INR) 30,000 तक के छात्रवृत्ति पुरस्कार का लाभ उठा सकते हैं।
अंतिम तिथि:31-08-2021
आवेदन कैसे करें:ऑनलाइन आवेदन करें।
आवेदन लिंक:
www.b4s.in/CGS/KISSP01

Posted on: Aug 15, 2021. Tags: SCHOLARSHIP SUNITA POYAM

« View Newer Reports

View Older Reports »