रोड नहीं बना हैं गांव में बारिस के समय में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम धर्मानगर, पंचायत पुसगुडेम, मंडल-मुलाकालापल्ली, जिला भद्राद्री कोठागुडेम तेलंगाना से राकेश जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है लगभग 4 किलोमीटर दूर तक रोड नहीं बना है छिंदपाड़ से पिलायागु तक नहीं बना है। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत जनपद पंचायत में शिकायत किए हैं लेकिन आज तक उनके गांव में रोड नहीं बनी है ग्रामीणों समस्याओं से जूझ रही है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए नंबरों पर बात करके गांव में रोड की समस्या है उसे समाधान कराने में मदद करें। MPDEO@9705921889, संपर्क नंबर@6281162642.

Posted on: Jul 15, 2022. Tags: BHADRADRI BULTOO KOTHAGUDEM MULAKALAPALLI PROBLEM RADIO ROAD TG VALASA

पीड़ितो का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम के डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित हुए है-

ग्राम पंचायत-मल्लाराम,ब्लॉक-पिनपका,जिला-भद्राद्रि कोतागुडेम (तेलंगाना) से कुजाम लालू बता रहे है,कि 2005 सलवा जुडूम के डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित हुए है,तेलंगाना सरकार कि और से दो एकड़ जमीन मिला है पर उस जमीन का पट्टा बनने को तेलंगाना सरकार मना कर रही है| इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है|संपर्क नंबर@9340743796.

Posted on: Jul 13, 2022. Tags: DISPLACED VICTIM GONDIVICTIMS IDP KOTHAGUDEM PINAPAKA BHADRADRI REGISTER TG

पानी की समस्या के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं होती...

ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, स्कूलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र जी बता रहे हैं उनके गांव के होस्टल में पानी की बहुत समस्या है| बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिलती हैं, दूर से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8817732439, सरपंच@9301714816, सचिव@94061019008.

Posted on: Jul 13, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DHODRIPAL MAHENDRA PROBLEM WATER

पीड़ितो का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित है

ग्राम-मोते, ब्लॉक-भुर्गुमपाड,जिला-भद्राद्रि कोतागुडेम (तेलंगाना) से पोडियम पवन बता रहे है कि 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित है, तेलंगाना सरकार ने उनके गाँव के लिए कोई मदद नहीं कर रही है ग्रामीणों का कहना है कि तेलंगाना सरकार द्वारा बिजली रोड आंगनबाडी पानी कि सुविधा दिला दिया जाये तो उन आदिवासियों के लिए मदद हो सकता है, इसलिए ग्रामीण सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क करे| संपर्क नंबर@7729954810.

Posted on: Jul 12, 2022. Tags: BURGAMPAD BHADRADRI GONDI IDP KOTHAGUDEM TG REGISTER VICTIMS VICTIMS

समैया के मार से बचल बाना के हो...भोजपुरी गीत-

ग्राम पंचायत-परसौना, जिला-सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) से गुड्डू भारती एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं:
समैया के मार से बचल बाना के हो-
सन तन के हार हो भईल बा ना होई-होई-
जवन बिना रच देहिले उहे बतिया होई-
समैया के मार से बचल बाना के हो-
सन तन के हार हो भईल बा ना होई-होई-
समैया के मार से बचल बाना के हो...

Posted on: Jul 12, 2022. Tags: BHOJPURI SONBHADRA SONG UP

« View Newer Reports

View Older Reports »