गोबर खाद्य से धान, कोसरा, उड़द, हिरवा, अच्छा खेती होती है...

ग्राम पंचायत-पकनार 02 बोकारु पारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगू, सुक्को बता रहे रासायनिक खाद्य का उपयोग नही करते है, गांव में पुरे लोग गोबर खाद का ज्यदा उपयोग करते है, और धान, कोसरा, उड़द, हिरवा, आदि उपजाते है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9391153889.

Posted on: Dec 12, 2021. Tags: CG DARBHA FERTILIZER TNFOMATION MANGU

माँ को विधवा पेंशन नही मिल रहा है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-हलवा, लोहरापर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम बता रहे हैं उनके माँ को विधवा पेंशन नही मिल रहा है वे कह रही हैं की मेरी उम्र 60 वर्ष के ऊपर है काम-धाम नहीं कर पाती जीवन यापन करने में बहुत दिक्कत होती है पेंशन के लिए कई बार नगर पंचायत आवेदन लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8319895184, सरपंच@9407911612.

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BUDHARAM CG HALWA LOHARAPARA PENSION PROBLEM

स्वास्थ्य स्वर: हड्डी टूट जाने पर जड़ी बूटी के माध्यम से इलाज करते हैं...

ग्राम-पंचायत, पोलंग, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से सोनादर बता रहे हैं कि वे हड्डी टूट जाने पर जड़ी के माध्यम से दवाई देते हैं| ये जड़ी जंगल में पाया जाता है, इसकी पत्ति प्याज के पत्ति से मिलती-जुलती है| ये अब तक 100-150 लोगो को जड़ी बूटी के माध्यम से इलाज करके उन्हें ठीक कर चुके हैं| इसकी पत्ति का लेप करके बाँध दिया जाता है | लगभग 1 महीना बाद आराम मिल जाता है| हड्डी टूट जाने पर इनसे रोगी संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नम्बर@9575923282.

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: CG HEALTH DEPARTMENT KONDAGANW POLANG SONADHAR

स्वास्थ्य स्वर: आँख के बिमारी का घरेलु उपचार बता रहे हैं...

जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आँख के बिमारी का घरेलु उपचार बता रहे हैं, बारह सिंघे (जंगली जानवर) के सींग एक टुकड़े को पानी में भिगा दे | ठीक तरह से गीला हो जाने पर उसको पीस लें| और ठीक तरह से रखकर काली मिर्च के भाँती छोटे-छोटे गोले बना लें| सोने के समय तीन गोलियां को ठीक से पानी में पेस्ट बनाकर आँख में लगाने से आराम मिलता है | सोंठ,फिटकिरी,काल नमक,हल्दी,सभी को सामान मात्रा में लेकर ठीक तरह से कूटपीस लें और ठीक तरह से छानकर आँखों में लगाने से आँख का जाला नष्ट हो जाता है| संपर्क नम्बर@9826040015

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: CG HELTH KEDARNATH KORIYA

पीने के पानी कि समस्या है कई बार अधिकारियों को सूचना दिए हैं ध्यान नही दे रहे...कृपया मदद करें

ग्राम-बड़ेउसरी, पंचायत-जोबा, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से मुड्गी राम, गोविन्द, शुक्ला राम, मुकेश मंडावी, मंतु राम बता रहे हैं कि उनके गाँव में पीने के पानी का बहुत समस्या है | गाँव में 2 हैण्डपंप है लेकिन भरपूर मात्रा में पानी नही निकलता है| जिससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है| इसके शिकायत सम्बंधित अधिकारियों को कई बार दिया गया है, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हो रही है| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करे| सचिव@ 7974806430, कलेक्टर@9399394695,संपर्क नम्बर@6261449585. (161633 ) MS

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: BABULAL NETI CG JOBA KONDAGANV PROBLEM WATTER

« View Newer Reports

View Older Reports »