6 माह से बेतन नहीं मिला आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती है...
भोपाल पटनम, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से अफजल खान अपने इलाके के कोटवार के वेतन से जुडी समस्या से अवगत करा रहे हैं, उनके इलाके में जिन कोटवार को सरकार द्वारा भूमि मिली है उन्हें 2500 बेतन और जन्हें भूमि नहीं मिली है 4500 बेतन दिया जाता है लेकिन आज उन्हें बेतन नहीं दिया जा रहा है, इस संबंध में भगत सत्ते जो गंगारन के कोटवार हैं वे बता रहे हैं 6 महीना से उन्हें वेतन नहीं मिला है, वे पुलिश थाने में महीने में तीन बार उपस्थिती देते हैं, तहसील ऑफिस में हर महीने 1 तारीख को जाते हैं, गाँव में आत्म हत्या जैसी स्थिति होने पर उसे हास्पिटल पोस्टमाडम के लिये लाने का काम करते हैं, ऐसे कई काम जो विभाग से दिये जाते हैं कोटवार करते हैं लेकिन उन्हें 6 माह से बेतन नहीं मिलने से उन्हें दिक्कत हो रही हैं, जीवन यापन के लिये आर्थिक समस्या आ रही है, अधिकारियों के पास आवेदन करने पर बजट नहीं है जवाब मिलाता है इसलिये वे सीजीनेट साथियों निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9425262590, 7669719293. संपर्क नंबर@9479214668.
Posted on: Feb 15, 2020. Tags: AFJAL KHAN BIJAPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
बारदाना न मिलने और बीज न बिकने से नाराज किसानो का धरना प्रदर्शन...
भोपाल पटनम जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से अफजल खान बार दाना के लिये किसानो द्वारा धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किये जाने की स्थिति से अवगत करा रहे हैं, एक तरफ सरकार किसानो कर्ज माफ़ कर उन्हें लाभ दे रही है, वही आज किसानो को बीज भरने के लिये बोरे उपलब्ध न करा पाने से किसान नाराज हैं, वे अपने बीजो को नहीं बेच पा रहे हैं, उनकी मांग है कि उन्हें बारदाना उपलब्ध कराया जाय और उपज की खरीदी का समय बढाया जाय | अफजल खान@9479214668.
Posted on: Feb 08, 2020. Tags: AFJAL KHAN BIJAPUR CG NEWS SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी इलाके में लोगो को आज भी परेशान...
भोपल पटनम, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से अफजल खान बता रहे हैं, भूपेश सरकार उन आदिवासियों को जो जेल में हैं उनको रिहा करने का अस्वासन देकर राज्य में सरकार बन जाने के बाद भी कोई सुधार नहीं कर रही है, उनके इलाके के बालीगुडा पंचायत के लोग बाजार गये थे जिनको पुलिस पकड़ कर रात भर थाने में रखी और मारपीट करती रही, उसके बाद बीजापुर लेजाकर एस पी कार्यालय में रखा गया, तब उनके इलाके के सरपंच अनीता आलम द्वारा क्षेत्र के विधायक से चर्चा करने के बाद उन लोगो को छोड़ा गया| इस तरह से प्रशासन द्वारा आदिवासियों पर अत्यचार किया जा रहा है, इसी प्रकार एक दूसरी घटना सामने आई है जिसमे मट्टी मरका गाँव से आये हुये एक व्यक्ति को पुलिस पकड़कर थाने में रखी और जब गाँव के लोग थाने पहुंच कर निवेदन किये तो उनको छोड़ा गया| इस प्रकार जो पहले चल रहा था आज भी वही हो रहा है आदिवासियों की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है| अफजल खान@9479214668.
Posted on: Feb 05, 2020. Tags: AFAJAL KHAN BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
वन उपज बेचकर जीवन यापन करने पर जेल में डाले गये 3 आदिवासी युवक...
भोपाल पटनम, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से अफजल खान बता रहे हैं, भोपाल पटनम से 20 किलोमीटर दूर मद्देड़ जहाँ पर सोमवार को बाजार लगता है वहां पर कुछ ग्रामीण जो कोरंजेड, कचलारम और नेवी मडाऊ के निवासी हैं, वे अपना वन उपज लाख लेकर मद्देड़ बाजार गये थे और उसे बेचकर अपनी प्रतिदिन की जरुरत की चीजें ले जाने वाले थे लेकिन उन्हें मद्देड़ पुलिस द्वारा पकड़ा गया| वे 8 लोग थे जिसमे से 3 को थाने में रखा गया बाकि को छोड़ दिया गया, जिनका नाम है मिच्चा महेश पिता पेटा, दूसरा कवासी सुरेश पिता राजा, तीसरा सोड़ी सुरेश पिता कूटा हैं, इससे ये बात सामने आयी कि पुलिश आज भी आदिवासियों को संदेश के आधार पर पकड़ कर जेल भेजने का काम कर रही है और उन्हें परेशान कर रही है, आदिवासियों को वन उपज बेचने और अपने जीवन यापन करने से वंचित किया जा रहा है वे सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं उनसे संपर्क कर आदिवासियों की मदद करें : संपर्क नंबर@9479214668.
Posted on: Jan 22, 2020. Tags: AZAM KHAN BIJAPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
पाप क्षमा का जीवन दे दे, दया की याचना करूँ...धर्म गीत
सुमन, जिला-बीजापुर छत्तीसगढ़ से एक धर्म गीत गा रही है जिसे चर्च में प्रार्थना की तरह गाया जाता है :
तेरी आराधना करूँ – पाप क्षमा का जीवन दे दे – दया की याचना करूँ – तेरी आराधना करूँ-
तू है महान सशक्तिमान-
तुही है मेरे जीवन का संगीत – रिदम के तार छेड़े चमकार – तेरी आराधना है मधुगीत-
तेरी आराधना करूँ...
