खाले मूढा ऊपर मूढा, कारीबंद नागर मुढ़ा...छत्तीसगढ़ी किसानी गीत
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक छत्तीसगढ़ी किसानी गीत सुना रहे हैं:
खाले मूढा ऊपर मूढा, कारीबंद नागर मुढ़ा-
धान होत रहिस कूढा-कूढा, जम्मो ला ले गई बोरी जिंदल बुढा-
सरदार दीपा, जमनी खार, तेलाई खार, साव मूडा-
बराही खार छोटे सेमरिया, बड़े सेमरिया कुदरी-
बेल पथरा जभा नार, जम्मो होगिस नार खार-
बूचा जरिया कदम मुड़ा, नारी खार केरा मुड़ा-
टीपा खार किसिम किसिम के धान होत रहिस...
Posted on: Sep 12, 2018. Tags: CG CHHATTISGARHI FARMER KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
अरपा पयरि के धाम महानदी है अपार...छत्तीसगढ़ी गीत-
जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से सपना एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं :
अरपा पयरि के धाम, महानदी है अपार-
इंद्रावती हा पखारे तोर पईयां, महूं पांव परो तोर भुईयां-
जय हो, जय हो छत्तीसगढ़ मईयां-
सोहे बिंदिया सही, घाटे डोंगरी पहार-
चंदा सुरुज बने तोर नयना-
सोनहा धान के अंग लुगरा हरियर है रंग-
तोर बोली हवै सुघर मैना, अचरा तोर डोलावै पुरवाईया...
Posted on: Sep 12, 2018. Tags: CG CHHATISGARHI RAIGARH SAPNA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : याददाश्त बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आज हमें याददाश्त बढ़ाने का एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि जिनकी स्मरण शक्ति कमजोर हो वे अखरोट, किशमिश, ब्राम्ही चूर्ण सभी को 100-100 ग्राम लेकर साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना लें, और एक-एक चम्मच चूर्ण एक गिलास गुनगुने दूध के सांथ प्रतिदिन सेवन करें, इससे लाभ हो सकता है, नशा ना करे, नमक, शक्कर, मैदा का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CHHATTISGARH HD GANDHI RAIPUR SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi, Gondi from Chhattisgarh: 10th Sep 2018...
Today Monika Maravi and Ramesh Kunjam are presenting Bultoo Radio Program in Hindi and Gondi languages in this latest edition of Bultoo radio discussing Songs from Chhattisgarh. People use their mobile phones to record these songs They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Villages if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth…
Posted on: Sep 10, 2018. Tags: BULTOO CG CHHATTISGARH GONDI MONIKA MARAVI RADIO RAMESH KUNJAM
हम लोगो ने 4 महीने पहले तालाब निर्माण में काम किया था, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिल रहा है...
ग्राम पंचायत-चन्द्रेली, पोस्ट-मसगा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता और सिहारो बता रहे है कि 3-4 महीने पहले तालाब निर्माण में लगभग 40-50 लोगो ने काम किया था उसका मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ है| उसके लिए उन्होंने सरपंच, सचिव के पास शिकायत किया लेकिन अभी तक नहीं मिला है| किसी का 10 दिन का तो किसी तीन महीने का पैसा नहीं मिला है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनका मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: सरपंच रामदयाल धुर्वे@8120313994 सचिव गिरजासिंह@8463843401, CEO@9165689001. सम्पर्क रामसिंह गोंड@7247506863.
