ऋषि की विद्या और रटंत तोता की कहानी -

एक था ऋषि, वे शिकारियों से एक तोता मंगवाया, तोता को एक रट लगवाया: शिकारी आएगा, जाल बिछायेगा, दाना डालेगा, लोभ से फसना नहीं. उसे दोहा की तरह याद कराया तोता उसे रट लिया. ऋषि ने एक दिन कहा इस तोता को अब मैं छोड़ देता हूँ | तोता को छोड़ दिया फिर एक शिकारी को ऋषि ने कहा अगर आप उस तोता को पकडकर देते है तो मैं आपको ढेर सारे इनाम दूंगा तो शिकारी ने दाना डाला, जाल बिछाया और उस तोते को पकड़ने के लिए लग गया तोता आया और दाना के लालच में उस जाल में फंस गया | फिर उसे ऋषि ने लिया उसे कहा तोता मैंने आपको क्या सिखाया था आप ने तो दोहा को रट लिया लेकिन इसको रटने से नहीं इसका उपयोग करने से आपको फायदा मिलेगा. धर्मेन्द्र कुमार9608798628.

Posted on: Dec 09, 2017. Tags: DHARMENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मी नौ सूत्रीय मांगो को लेकर 20 तारीख से अनिश्चितकालीन धरने में बैठे है...

ब्लाक-कुआकोंडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से शंकर चौधरी बता रहे है कि उनके शिक्षाकर्मी साथी नौ सूत्रीय मांगो को लेकर 20 तारीख से अनिश्चितकालीन धरना अनसन में बैठे है इसमें प्रमुख मांग शासकीयकरण है. वे बता रहे हैं कि शिक्षाकर्मी विगत 14-15 सालो से इन मांगो को उठाते आ रहे है लेकिन आज तक कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है इस धरना स्थल पर पूरे कुआकोंडा ब्लाक के साढ़े पांच सौ शिक्षाकर्मी शांतिपूर्वक बैठे है और सभी शिक्षाकर्मी सामूहिक रूप से कह रहे है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक हम लोग धरना स्थल में डटे रहेंगे वे अनुरोध कर रहे है कि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगो को पूरा करें| शंकर चौधरी@7222968155.

Posted on: Nov 27, 2017. Tags: SHANKAR CHOUDHARY SONG VICTIMS REGISTER

काय करेना बोटी पढले नहीं लिखले नहीं काय करेंदे...हल्बी शिक्षा गीत -

ग्राम-टेकनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से शिक्षक गंगाधर नेताम शिक्षा से सम्बंधित हल्बी गीत सुना रहे है. इस गीत के माध्यम से वे बता रहे है कि एक माता पिता जो अनपढ़ है अपने बच्चे को स्कूल नहीं भेजे इसलिए वह बच्चा भी उनकी तरह पढ़ लिख नहीं सका:
काय करेना बोटी पढले नहीं लिखले नहीं काय करेंदे-
नी पढले नी लिखले काय करेंदे-
काया बुबा नीपटला काय करेंदे न बोटी तोके काय सांगेदी-
स्कूल गेले गुरूजी कुटी गुरूजी पढ्त रहे आते ड्यूटी दरुन-
गपसप ले जीवन हजली घंटी बजली टिंग-टिंग ली-
काय करेना बोटी पढले नहीं लिखले नहीं काय करेंदे...

Posted on: Nov 11, 2017. Tags: GANGADHAR NETAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

लोग सम्मान देते हैं पर अगले चुनाव में किसी और को मौक़ा देना चाहती हूँ: आदिवासी महिला सरपंच -

ग्राम-मेटापाल, जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा के दौरान शुभ्रांशु चौधरी गाँव के सरपंच रत्ना कुरियाम से चर्चा कर रहे हैं ये बता रही हैं विगत 4 साल से इस गाँव के सरपंच हैं इनके गाँव में रोड नही है पुलिया नही है बच्चों को स्कूल जाने के दिक्कते होती है पंचायत में गाँव दूर दूर हैं जहां से लोगों को रोड न होने से आने जाने में दिक्कत होती है. इनका कहना है ये दंतेवाड़ा अधिक नही जा पाती इस कारण से अधिकारियों से बात भी नही हो पाती और नेटवर्क भी नही रहता, अभी भी गाँव में ये समस्या बनी हुई है इन पर अपने बच्चो की जिम्मेदारी होने के कारण ये अगले वर्ष चुनाव नही लड़ना चाहती है ये अपने गाँव का विकास और बदलाव देखना चाहती हैं...

Posted on: Oct 15, 2017. Tags: SHUBHRANSHU CHOUDHARY SONG VICTIMS REGISTER

बेताबी का खामोसी का एक अनजाना सा नगमा है...गीत

जिला -बालाघाट (मध्यप्रदेश) से ऋतु चौधरी एक गीत सुना रही हैं :
बेताबी का खामोसी का एक अनजाना सा नगमा है-
महसूस इसे कर के देखो, हर सांस यहाँ एक सदमा है-
इसको जितना समझो उतना कम है, जीवन सुख दुःख का संगम है-
कभी पतझड़ है कभी सावन है, ये आता जाता मौसम है-
कभी हँसना है कभी रोना है, जीवन सुख दुःख का संगम है-

Posted on: Aug 07, 2017. Tags: REETU CHAUDHARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »