गांव में पानी की समस्या है, निवासियों को दूर से पानी लाना पड़ता है...
शांतिनगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुकलाल नुरेटी बता रहे हैं, उनके गांव में पानी की समस्या हैं, इसके लिए उन्होंने नगर पालिका और विधायक के पास कई बार आवेदन किया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7646849553. (188102)
Posted on: May 17, 2021. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SUKALULAL NURETI WATER
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों ने पिता जी को मार दिए फिर डर से गांव छोड़कर आना पड़ा...
शांतिनगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुकारू नुरेटी बता रहे हैं, 2011 में नक्सलियों ने उनके पिता जी को जान से मार दियें, पुलिस को सपोट करते हैं बोल के फिर वहां से नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर शांतिनगर में भग का आ गयें, उन्हें अभी तक सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी नही मिला हैं, अधिक जानकारी के लियें संपर्क नंबर@7646849553. GT
Posted on: May 14, 2021. Tags: 2011 CG DISPLACED KILLED NARAYANAPUR SUKARU NURETI VICTIMS RAJISTAR VICTIM MAOIST
पारा में पानी की समस्या है, निवासी दूर से पानी लाते हैं...
शांतिनगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जयंती बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7806033415. GT
Posted on: May 12, 2021. Tags: JAYANTI NARAYANAPR PROBLEM WATER
पानी की समस्या है, हैण्डपंप बनवाने में मदद करें...
समारू गोटा, शांतिनगर, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 22 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| निवासी समारू गोटा का कहना है, पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे, लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7489142156. GT
Posted on: May 11, 2021. Tags: CG NARAYANAPUR PROBLEM SAMARU GOTA WATER
विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, सरपंच, सचिव भी, ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करे.
ग्राम-गुड़रीपारा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रजोंतिन बता रही हैं, विधवा पेंशन नहीं मिलने की समस्या के बारे में बता रहीं है|कई दिनों से विधवा पेंशन के बारे में सरपंच सचिव को बोल रहे है, कि पेंशन दिलाई जाये, काग़ज भी सभी दे दिए परन्तु ध्यान ही नहीं देते, आप सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर पेंशन दिलाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@9301957990. GT
