कविता : मै अपनी मुनिया को गिनती सिखाऊंगा...
ग्राम पंचायत-बेनूर, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी साथ में जेनेन्द्र यादव, लकेश्वर एक कविता सुना रहें है:
मै अपनी मुनिया को गिनती सिखाऊंगा-
बोल मुनिया एक तुझें दिखाऊ कैक-
थोड़ा तुम खा लो गे थोड़ा मै खालूँगा-
मै अपनी मुनिया को गिनती सिखाऊंगा-
बोल मुनिया दो तुझें दिखाऊ ढोल-
थोड़ा तुम बजाओगे, थोड़ा मै बजाऊंगा-
बोल मुनिया तीन, तुझें दिखाऊ बीन-
थोड़ा तुम बजा लो गे,थोड़ा मै बजाऊंगा-
मै अपनी मुनिया को गिनती सिखाऊंगा-
बोल मुनिया चार,तुझें दिखाऊ कार-
थोड़ा तुम चलोगे, थोड़ा मै चलाऊंगा-
मै अपनी मुनिया को गिनती सिखाऊंगा-
बोल मुनिया पांच, तुझें दिखाऊ नांच-
थोड़ा तुम नांच लोगे, थोड़ा मै नांच लूँगा...
Posted on: Nov 28, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PRDEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER
गीत : वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें...
ग्राम पंचायत-बम्हनी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी साथ में कविता, संजना एक प्रार्थना सुना रहें हैं:
वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें-
पर-सेवा पर-उपकार में हम, जग-जीवन सफल बना जावें-
हम दीन-दुखी निबलों-विकलों के सेवक बन संताप हरें-
जो हैं अटके, भूले-भटके, उनको तारें खुद तर जावें-
छल, दंभ-द्वेष, पाखंड-झूठ, अन्याय से निशिदिन दूर रहें-
जीवन हो शुद्ध सरल अपना, शुचि प्रेम-सुधा रस बरसावें-
निज आन-मान, मर्यादा का प्रभु ध्यान रहे अभिमान रहे-
जिस देश-जाति में जन्म लिया, बलिदान उसी पर हो जावें-
वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें...
Posted on: Nov 28, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PRADEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER
ग्रामीण युवा खिलाडियों की मांग, गाँव में हों खेल का मैदान...कृपया मदद करे.
ग्राम-खोड़गाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल ग्रामीण युवा साथियों से बात कर रहे है| गाँव के सुभगाँव पारा के विनोद कुमार, दिलीप, रमेश एवं अन्य साथियों के द्वारा बताया जा रहा है, गाँव में खेल का मैदान नहीं होने से यहाँ के खिलाडी युवा आगे खेल के क्षेत्र में नहीं जा पा रहे है| अगर गाँव में मैदान हो जाए तो रोजाना अभ्यास भी हो सके ताकि खेल में आगे बढ़ सके जबकि यहाँ के युवा कब्बडी, खों-खों, फुटबाल में अव्वल है, आगे नहीं निकल पा रहे है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है|कृपया दिए गयें नम्बरों पर फ़ोन कर बात करे ताकि खेल का मैदान बन सके. सचिव@7587839821. कलेक्टर@94252O5669. सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग@9424282202.
Posted on: Nov 28, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
Narayanpur Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi language: 28th Nov 2019…
Today Keerti Sahu and Raju Rana presenting Bultoo Radio in Hindi Language, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Chhattisgarh Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Nov 28, 2019. Tags: BULTOO RADIO KEERTI SAHU RAJU RANA NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
देशभक्ति गीत : बापू हमारे स्वर्ग सितारे छोड़ चले हमें किसी के सहारे...
एकलव्य आदर्श आवासी विद्यालय ग्राम पंचायत-छेरीबेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी उनके साथ है स्कूली छात्र अशोक कुमार मंडावी देशभक्ति गीत सुना रहे है:
बापू हमारे स्वर्ग सितारे, छोड़ चले हमें किसी के सहारे-
जब मेरे बापू को गोली लगी थी, खून की नदिया बहनें लगी थी-
बापू हमारे स्वर्ग सितारे, छोड़ चले हमें किसी के सहारे-
जब मेरे बापू को उठाने लगे थे, फूलो की वर्षा होने लगी थी-
जब मेरे बापू को जलानें लगे थे, चन्दन के लकड़ी जलने लगी थी-
बापू हमारे स्वर्ग सितारे छोड़ चले हमें किसी के सहारे...
