हमारे गाँव में रोड और पुल की समस्या है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...
पंचायत-नरोला, पोस्ट-गोविंदपुर, तह्सील+ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गोविन्द मरावी बता रहे है कि उनके गाँव में रोड पूरा उखड गया है, रोड में गिट्टी-गिट्टी हो गया है उसके कारण आने जाने में बहुत दिक्कत होता है| अगर ढामरीकरण हो जाता तो अच्छा होता और उसी रोड में दो पुलिया है बरसात के दिनों में स्कूल आने जाने वाले बच्चो को और गाँव के लोगो को बहुत दिक्कत होता है और बाढ़ आने पर रुकना पड़ जाता है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर समस्या का समाधान करें: सरपंच@9009953874, सचिव@9009919083, जनपद C.E.O.@9165689001, S.D.M.@9165493212, कलेक्टर@9826443377. गोविन्द मरावी@9669591213.
Posted on: Apr 01, 2018. Tags: GOVIND MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
5 साल पहले बिजली के खम्भे गड़े थे, पर तार अभी तक नहीं लगे, अब भी हम अँधेरे में ही रहते हैं...
ग्राम-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमारी बाई
गाँव में बिजली की समस्या को लेकर बात कर रही है, वह बता रही है कि गाँव रेवटी के तेंदूपारा में बिजली नही है, 5 वर्ष पहले यहाँ पर बिजली के खम्बे लगा दिये गए थे लेकिन तार अभी तक नहीं लगाये हैं, इस सम्बन्ध में कई बार पंचायत स्तर पर बोल चुके है पर कोई सुनवाई नही कर रहा है, यह क्षेत्र राज्य के गृहमंत्री का है, बावजूद इसके हम ग्रामीण अँधेरे में रहने को मजबूर हैं, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज़्यादा फोन कर बात करे ताकि बिजली की समस्या का निराकरण हो सके: विद्युत विभाग@9575249349, लाइनमेन@9977823009, गृहमंत्री राम सेवक पैकरा@9926955054.
Posted on: Mar 31, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में बिजली नहीं है, सिंचाई में भी दिक्कत होती है, सिर्फ झूठा आश्वासन ही मिलता है...
ग्राम पंचायत-पहाड़ करवा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है कि गाँव के वार्ड, ६, ५, ४ में में बिजली नहीं है, ग्रामीणों को अँधेरे में रहना पड़ता है, खेती में सिचाई नहीं हो पाती है बिजली नहीं होने से अनेको परेशानियों का सामना कर रहे है, इसको लेकर कई बार आवेदन दिया गया है, कलेक्टर के यहाँ जनदर्शन में गृह मंत्री से भी मिलकर ग्रामीणों द्वारा इस समस्या के समंध में आवेदन दे चुके है, लेकिन बिजली नही पहुची है, आश्वाशन ही मिलता है, सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है की इस समस्या के समाधान के लिए कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे: विद्युत मण्डल@9575249339, गृह मंत्री राम सेवक पैकरा@9926955054, मुख्यमंत्री@07712331001, 0712443399.
Posted on: Mar 30, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
विधवा हूँ, राशन कार्ड भी नही है, किसी भी योजना का लाभ नहीं, विधवा पेंशन भी नही मिल रही...
ग्राम पंचायत-धोंडा, ग्राम- बटाई, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लाल मोहर बाई वार्ड क्रमांक ११ से बता रही है कि राशनकार्ड नही है,जिसके कारण सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ता है, अकेली महिला हूँ, मेरा आगे पीछे कोई नही है, कई बार सरपंच सचिव को बोला है, लेकिन नही बना रहे है, वह बता रही है कि विधवा है,सरकार की योजना है, विधवा पेंशन देने की वह भी नहीं मिल रहा,अगर पेंशन का लाभ भी मिल जाये तो जीविका चलाने में थोड़ा सहयोग मिल जायेगा, कृपया सीजीनेट के साथियों से मदद की गुहार लगा रही है,अधिकारियों को फोन करे ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.सचिव@7089303090,C.E.O@9165689001.
Posted on: Mar 29, 2018. Tags: AMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
मोहल्ले में एक भी हैंडपंप नहीं, नाले का पानी पीकर बीमार रहते हैं, अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते...
ग्राम पंचायत-सौतार, पोस्ट-चलगलीखुर्द, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़)
से ग्राम जन बता रहे है कि वार्ड क्रमांक ७ के ग्रामीण नाले से पानी पीते है, जिससे लगातार बीमार रहते हैं,ग्रामीणों की मांग है कि हेण्डपंप लगाया जाये जिससे राहगीरों को भी पीने को मिल जायेगा क्यूंकि यह सड़क के किनारे का गाँव है, इस समस्या को ग्राम सभा में भी उठाया गया, लेकिन सरपंच सचिव यही अश्वासन देते आ रहे है कि हो जायेगा पर अभी तक नही हुआ है, अगर एक हेण्डपंप भी हो जाता है तो वार्ड के लोगो की समस्या का समाधान हो जायेगा,सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि अधिकारियों को फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ जल मिल सके-PHE@7692876138,सचिव@7692876138.


