री रिलो रिलो, री रिलो री रिलो...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-माटवाड़ालाल, जिला-कांकेर, उत्तर बस्तर (छत्तीसगढ़) से संजा मंडावी छत्तीसगढ़ी भाषा में एक गीत सुना रही है:
री रिलो रिलो, री रिलो री रिलो-
बस्तरिया मोर संगवारी, बस्तर ही न मोर संगवारी-
रिलो गाबो कर्म गाबो, सुआ और ददरिया-
झूमर-झूमर नाचबो गाबो, सुनले गाँव मंदरिया-
री रिलो रिलो, री रिलो री रिलो...

Posted on: May 24, 2018. Tags: SANJA MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

एल्ले एल्ले यो केला,आले यो बेले यो बेले दाता...गोंडी विवाह गीत

ग्राम -कोर्राजुलागुडम, जिला- पश्चिम गोदावरी (आंध्र प्रदेश)से पंडू मंडावी शादी में गाय जाने वाली गोंडी भाषा में गीत सुना रहे हैं :
एल्ले एल्ले यो केला,आले यो बेले यो बेले दाता –
हिरू मंडा कुय्हेयार यो बेले बेले दाता नेम्मा यो-
वाया नानो – एल्ले एल्ले यो केला,आले यो बेले यो बेले दाता – हिरू मंडा कुय्हेयार यो बेले बेले दाता नेम्मा यो-
वाया नानो...

Posted on: May 22, 2018. Tags: PANDU MANDAVI GONDI

स्वास्थ्य स्वर: मलेरिया का जडी बूटी से इलाज ( गोंडी)

ग्राम -लंजोड़ा, जिला – कोंडागांव छत्तीसगढ़ से राजू राणा हैं उसके साथ सीजीनेट कार्यशाला में भंडारर्सैनी गाँव के किसान आचमन मंडावी जुड़े हैं जो उन्हें गोंडी भाषा में मलेरिया बीमारी के बारे में बता रहे हैं | वे जड़ी बूटी से मलेरिया कि बीमारी को इलाज करते हैं उसे तुलसी अंदरक मिर्ची मिलाकर पीस कर दवाई बनता हैं वे गाँव के कई लोगो को इलाज किया हैं |

Posted on: May 22, 2018. Tags: Aachaman MANDAVI

हमारे सबसे बड़े आदिवासी देव नंदराज राजा को मारकर एनएमडीसी खदान खोला गया है...

दक्षिण बस्तर दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से भूतपूर्व कांग्रेस नेता पजामी मंडावी गोंडी भाषा में आदिवासी जात्रा में आदिवासी देव नन्दराज राजा के बारे में ग्रामीणों को बता रहे हैं. राजा को मार कर एनएमडीसी खोला गया है इसलिए हमारे समाज के लोग जग जाओं और अधिक से अधिक लोग एक हो. हमारा जल जंगल जमीन सब छीन कर ले जा रहे हैं. हम पढ़े लिखे नहीं हैं फिर भी आज अपने लोग नहीं जागेंगे तो जैसे अपने नन्दराज को मार कर पहाड़ी छीने हैं वैसे ही आगे भी करेंगे. यहाँ नन्द राजा का जात्रा पूजा पाट सिर्फ दो गाँव के लोग करते हैं, बेगपाल और लोहागांव अगले साल ज्यादा से ज्यादा लोग आए और अपने आदिवासी समाज के लोग एक हो |

Posted on: May 12, 2018. Tags: PAJAMI MANDAVI GONDI

हमारे गाँव में बड़े के बदले छोटा ट्रांसफार्मर लगाने से किसानो के मोटर पम्प नहीं चल रहे है...

ग्राम-कुर्रेडीह, पोस्ट-विश्रामपुरी, तहसील-बड़ेराजपुर, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मंगल मंडावी बता रहे है, पहले यहाँ पर बड़ा ट्रांसफार्मर लगा था जिससे बोरिंग ट्यूबवेल मोटर पम्प सब चलते थे, जिससे यहाँ के किसान मोटर पम्प चलाते थे, लेकिन बड़ा ट्रांसफार्मर निकालकर छोटा लगा दिया है जिससे अब पम्प नही चल रहे है, जिसके कारण यहाँ के किसानो की फसले सूखने लगी है. सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: बिजली विभाग नेताम@9584085973, जिला कलेक्टर@
9424200202. मंगल मंडावी जानकारी के लिए@8120473865.

Posted on: May 07, 2018. Tags: MANGAL MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »