स्वास्थ्य स्वर: श्वेत प्रदर का घरेलू उपचार-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी आज हमें श्वेत प्रदर की बीमारी का एक आयुर्वेदिक उपचार बता रहे है, जो बहुत सी महिलाओं को अक्सर परेशान करता है. वे सुझा रहे हैं कि अर्जुन की छाल (कहुवा) और सतावर जिसे शहस मूल भी कहते है दोनों को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बनाकर रख ले और एक चम्मच चूर्ण दूध के साथ सुबह शाम दोपहर ले. इसको 1-2 माह तक ले सकते है, गरिष्ट भोजन के बाद सुबह शाम बराबर जल मिलाकर ले. इसको प्रयोग करने से मरीज को आराम मिलता है यह लोग अपने घर में आसानी से करके कम खर्च से पैसे बचाकर बीमारी से भी निजाद पा सकते है | अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क रमाकांत सोनी@9589906028.
Posted on: Aug 21, 2018. Tags: CHHATTISGARH HINDI HEALTH MUNGELI RMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
जय हो नरबदा मैया, जय हो नरबदा मैया ओ...नर्मदा भक्ति गीत
राजवीर ग्राम मनौरा, पोस्ट गुरसी, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश से नर्मदा नदी पर एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
जय हो नरबदा मैया,जय हो नरबदा मैया ओ-
जय हो नर्मदा मैया,जय हो नर्मदा ओ-
अमरकंटक तीरथ चारो ओ धाम हो माँ-
मइया अमरकंटक तीरथ चारो ओ धाम हो माँ....
महाशिवरात्रि का मैया, बैसाखी पुण्य का वो-
लागे हवे मेला के भीड़ हो माँ...
Posted on: Aug 20, 2018. Tags: ANUPPUR HINDI SONG MADHYA PRADESH RAJVEER SONG VICTIMS REGISTER
सरकार द्वारा मेरे घर में शौचालय बनने का काम 3 महीने पहले शुरू हुआ पर अब तक पूरा नहीं हुआ...
ग्राम-नरोला, जनपद पंचायत-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से इंदकुंवर केवट सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के सुखसागर सिंह पावले को बता रही है कि उनके घर के शौचालय को 2-3 महीने से अधूरा बनाकर छोड़ दिए है | उसके लिए उन्होंने सरपंच को बोले तो बोलते है कि ईट नहीं है ईट गिरेगा तब बनवायेंगे। उनका अनुरोध है कि उनके घर में शौचालय जल्दी बनना चाहिए जिससे उन्हें शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़े | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो में अधिकारियों से बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: C.E.O.@9165689001, S.D.M.@9165493212. संपर्क इंदकुंवर@7770950614.
Posted on: Aug 20, 2018. Tags: HINDI TOILET INDKUWAR SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
माँ सतलोकी मईया, माँ सतलोकी...देवी गीत-
ग्राम-कोबी, पोस्ट+थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी अनुरगिया देवांगन एक भक्ति गीत सुना रही हैं :
माँ सतलोकी मईया, माँ सतलोकी-
माटी के दियना में बारत है जोती-
चुनरी लहराबो दाई के, सारा सरो देवी धाम में-
खली है झोली भर दे न दाई, तोर गुन ला महूँ गाहूँ-
साधू मुनि देवता धाम में, तोरे दुरा मा आये हैं-
करे हे सिंगार दाई रूप बिकरार, झंडा लहराबो दाई के...
Posted on: Aug 20, 2018. Tags: BALRAMPUR CG HINDI SONG KUMARI ANURAGIA DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER
तोर पांव परत हो सरस्वती दाई, हमला दे बरदान...गीत
राजवीर, ग्राम-मनौरा, पोस्ट गुरसी, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश से एक भक्ति गीत सुना रहे है:
तोर पांव परत हो सरस्वती दाई, हमला दे बरदान-
तोर पांव परत हो सरस्वती दाई, हमला दे वरदान-
हमला दे वरदान, हमला दे वरदान, वो दाई-
तोर पांव परत हो सरस्वती दाई, हमला दे वरदान-
नई जानो तोर भाव भजन ला, नई जानो तोर पूजा-
नान नान हम लइका दाई, नई करबे तै दूजा...

