Impact: Got due wages pending from long after report on CGnet Swara...

ग्राम-आमापारा, पंचायत-सिवनी, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़ ) से नागेश्वरी मंडावी बता रही हैं कि छबिलाल मंडावी 1 वर्ष पूर्व सड़क निर्माण में 4 सप्ताह काम किये थे, जिसका 2 सप्ताह का पैसा मिल गया था और 2 सप्ताह का पैसा नही मिला था, अधिकारी इसका कारण खाते में गड़बडी होना बता रहे थे, कई बार आवेदन करने के बाद भी समस्या का हल नही हो पा रहा था, तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकार्ड किया, जिसके बाद सीजीनेट के श्रोताओं के प्रयासों से जनवरी माह में उनका पैसा खाते में आ गया, इसलिए वे बहुत खुश हैं और सीजीनेट के साथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: धनेश्वरी मंडावी@9669653627.

Posted on: Jul 28, 2018. Tags: DHANESHWARI MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

नवजनता तलुम पुन्गार जौहार कियनता...गोंडी गीत

ग्राम पंचायत-अमोड़ी, तहसील-अंतागढ़, जिल-कांकेर (छत्तीसगढ़) से नीलावती वड्डे और रवीना मंडावी एक गोंडी गीत सुना रहे है, इस गीत को खेल कूद करते समय गाया जाता है:
रे रे लोयो रेला रेला राला रे रेला-
रे लोयो रे रे रेला राला रे रेला-
नवजनता तलुम पुन्गार जौहार कियनता-
रे लोयो रे रे रेला राला रे रेला-
चार गाँव ता मेंढकी मटा खदान खुले माता-
रे लोयो रे रे रेला राला रे रेला...

Posted on: Jul 26, 2018. Tags: GONDI SONG KANKER NILAVATI WADDE RAVINA MANDAVI

रेलों यो रे रे रेला,रेलों यो रे रे रेला...गोंडी गीत-

जिला -राजनादगांव (छत्तीसगढ़) से भीमला मंडावी गोंडी गीत सुना रही हैं :
रेलों यो रे रे रेला-
रेलों यो रे रे रेला-
रेलों यो रे रे रेला-
देवा आग बिगाड़ा मोलोड़-
यो देवा आग बिगाड़ा मोलोड़ यो-

Posted on: Jun 29, 2018. Tags: BHIMLA MANDAVI

हमारे यहाँ बड़ा वाला ट्रांसफार्मर निकालकर छोटा लगा दिए, उससे बिजली नहीं जल रही है...

कुयेडी, पंचायत-झिर्रापारा, पोस्ट-विश्रामपुरी, तहसील-बड़ेराजपुर, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से मंगलराम मंडावी बता रहे है कि पहले बड़ा वाला बिजली का ट्रांसफार्मर था उसको बदलकर छोटा वाला लगा दिया है जिससे सही तरीके से बिजली नहीं जल रहा है| तो उनका अनुरोध है कि बड़ा ट्रांसफार्मर लगा दिया जाए ताकि बिजली अच्छे से जल सके: इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग करें रहे है कि नम्बरों में बात करके बड़ा वाला ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें:
लाइनमेन@9584085973, विद्युत विभाग J.E.@8085809595. कलेक्टर@9424200202. मंगलराम मंडावी@8120473865.

Posted on: Jun 23, 2018. Tags: MANGALRAM MANDAVI KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

आदिवासी युवा छात्र संघटन युवाओं को संविधान और संस्कृति का प्रशिक्षण देना चाहता है...

जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अनमोल मंडावी आदिवासी युवा छात्र संघटन के अध्यक्ष बता रहे है कि कुछ समय से कुछ विघटनकारी तत्वों की वजह से हमारा जो सवैंधानिक अधिकार है वो उनसे छीन लिया जा रहा था और हमारी जो परम्परा है जो दूसरे धर्म के संपर्क में आ जाने ये खतम हो जा रहा था | तो उन्होंने सोचा कि ये युवा पीढी जो आज के डेट में बहुत ज्यादा पढ़े लिखे है ऐसे लोगो को उनके साथ लेकर उनको सवैंधानिक रूप से प्रशिक्षणों के माध्यम से सशक्त करके उच्च क्लास का लीडर बनाया जाये जो गाँव-गाँव में जाकर सवैंधानिक अधिकारों और हमारी जो संस्कृति है उनके संरक्षण के लिए गाँव के लोगो को प्रेरित करें. उत्तम अटाला@9404984750.

Posted on: Jun 10, 2018. Tags: ANMOL MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »