Impact : नगर पालिका वालो ने मजदूर आईडी मे गलत कोड डाल दिया, जो सन्देश रिकॉर्ड के बाद ठीक कर दिए गया...
अशोक विश्वकर्मा रोबोट चौराहा, रामकृष्ण बाग़ कालोनी, इंदौर में रहते है वे बता रहे है कि उनकी मजदूर आईडी मे नगर पालिका वालो ने गलत कोड डाल दिया था उसके लिए वे 15 दिनों से चक्कर काटे थे रोज आजकल-आजकल बोलकर उनको गुमराह कर रहे थे उनकी मजदूर आईडी नगर पालिका में पड़ी थी उसे बनाकर कम्पलीट नहीं कर रहे थे| राशन भी नहीं था खाने की समस्या हो रही थी इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कियें जिसके पश्चात् सीजीनेट के साथियों की सहयोग से 3-4 दिन के अन्दर में ही उनकी मजदूर आईडी नगर पालिका वालो ने गलत कोड डाल दिया था उसे ठीक कराने में मदद कियें इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें है : अशोक विश्वकर्मा@7648044020 RK
Posted on: Aug 30, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
Impact : राशन कार्ड तथा निराश्रित पेंशन की समस्या थी, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद समाधान हो गया...
खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे बता रहे हैं कि विकलांग और अंत्योदय राशन कार्ड नहीं बन था, उसके लिये उन्होंने आवेदन भी दी थी लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तो उन्होंने जुलाई माह में सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड की करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से निराश्रित पेंशन और राशन कार्ड दोनों का समाधान हो गया है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रही है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क@9644366722.
Posted on: Aug 29, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद ख़राब ट्रांसफार्मर की जगह नये ट्रांसफार्मर लगा दियें...
ग्राम-बरपटिया, पोस्ट-थाना-रमकोला, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी बता रहे हैं कि गाँव के वार्ड क्रमांक 5 में बिजली की समस्या थी जो की ख़राब ट्रांसफार्मर लगा दिए थे जिसे बिजली विभाग को शिकायत किये थे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी | तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिए है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नंबर@9770473170.
Posted on: Aug 28, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद पोषण केंद्र द्वारा मिलने वाली राशि मिल गई है...
ग्राम-ठाड़ीपाथर, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव की निवासी अंगीता बाई के बच्ची को पोषण केंद्र में भर्ती किये गयें थे जिसमें माता को प्रतिदिन 100 रुपयें की दर से दियें जानें वाली राशि नहीं मिली थी यह राशि 16 दिनों की 1600 रुपयें हुआ था जो की राशि अधिकारीयों के द्वारा गुमराह कर रहे थे इसलिए उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको राशि मिल गया है | इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | संपर्क नम्बर@9109784723.
Posted on: Aug 27, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद मेरा सौर ऊर्जा प्लेट लग गया है...
ग्राम-मटनार, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से रमेश यादव बता रहे है कि उनके गाँव में पीने योग्य पानी नही था आयरन वाला पानी था और सिंचाई की बहुत समस्या थी | सौर ऊर्जा के माध्यम से सिंचाई के लिए स्टाप डेम में पम्प लगाना चाहते है | उसके लिए उन्होंने 2019 में 5000 हजार रूपये जमा भी किये थे | एक साल हो गया था उनका सौर ऊर्जा पम्प नहीं लग रहा था तो उन्होंने जुलाई महीने में सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से अभी अगस्त महीने सौर ऊर्जा प्लेट लगा दिए है और मोटर पम्प भी चालू हो गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है : संपर्क नम्बर@9406358366. समस्या ID (171505)
