Today's News from newspapers in Gondi : 25th Oct 2016
561 किसानों का अब तक नहीं मिली रकम-
अब आदिवासी बनेंगे आत्मनिर्भर-
सरकार नक्सलियों से बातचीत के लिए तैयार: राम सेवक पैकरा-
पूरे प्रदेश के लोगों का त्यौहार है राज्योत्सव-
Posted on: Oct 24, 2016. Tags: CHANDAN KUMAR DHURWEY NEWS
हल चलाके खेतो को मैंने ही सजाया है...किसान गीत
ग्राम-कुशु, पोस्ट-दुरना, थाना-दरिमा, तहसील-लखनपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सीधी सिंह एक गीत सुना रहे है जो किसान भाइयो के ऊपर आधारित है:
हल चला के खेतो को मैंने ही सजाया है-
गेहूं चावल मक्के के दाने को उगाया रे-
रहूँ क्यों भूखे रे मेरे लिए काम नहीं-
शाहजहाँ के ताज को मैंने ही बनाया हैं...
Posted on: Oct 24, 2016. Tags: SIDHI SINGH SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: भुई लीम जड़ी से मलेरिया जैसे बुखार का उपचार
हम पहाड़ी कोरवा पहाड़ के ऊपर रहते हैं तो डाक्टर बुलाने से कभी आते हैं कभी नहीं । तो मलेरिया बुखार होने पर हम हम भुई लीम का उपयोग करते हैं, पुसउ डेरा, ग्राम बरघाट, ग्राम पंचायत कुमरता, थाना कापू, तहसील धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से अमरु राम पहाड़ी कोरवा बता रहे है | जंगलो में मिलने वाले भुई लीम को हम लोग घर ले के आते है और गर्म कर उबालते है और रोगी को सुबह शाम पिलाते है बाल्यावस्था के लोगो को आधे गिलास तथा युवा और बुजुर्ग लोगो को एक गिलास पिलाया जाता है | इससे मैंने ५-६ लोगों को ठीक किया है तो मुझे लगता है कि भुई लीम से मलेरिया जैसा बुखार ठीक हो सकता है । सरला श्रीवास@7773035896
Posted on: Oct 24, 2016. Tags: AMARU PAHADI KORWA SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : अधिक वर्षा से धान और मक्के की फसल खराब हो रही है, किसान उसे काट नहीं पा रहे हैं...
जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिलीप जयसवाल के द्वारा बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के कई ऐसे इलाके हैं जहां पर बारिश अभी भी नही रुकी है | जहां फसलों की अधिक वर्षा से भारी मात्रा में नुकसान होने की जानकारी मिली है | जिले के राजपुर ब्लाक में धान और मक्के की फसल तैयार है पर किसान उसे काट नहीं पा रहे हैं । जहां फसल कट गयी है वहां वे उसको इधर उधर ले नहीं जा पा रहे हैं । धान की बालियों में कई कीट लग रहे हैं । जिन बालियों में पुटु रोग लगा है उसके धान खराब हो रहे हैं वहीं सूखे मक्को में अंकुरण हो रहा है । इससे किसान चिंतित हैं और उन्हें कोई उपाय नहीं सूझ रहा है । दिलीप जायसवाल धंधापुर गांव, राजपुर ब्लाक, बलरामपुर जिला छत्तीसगढ़@9589535951
Posted on: Oct 24, 2016. Tags: DILIP JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER
कोन वो लोएलअसा एंगी फुल ऐ...पहाड़ी कोरवा गीत
सरला श्रीवास पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय के ग्राम गिधकालो, ग्राम पंचायत गिधकालो, ब्लाक धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में उपस्थित है जहां ग्रामीण एक सामूहिक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं जो पहाड़ी कोरवा आदिवासी समुदाय का उनकी भाषा में पारम्परिक गीत है :
कोन वो लोएलअसा एंगी फुल ऐ-
कोन वो लोरें सीता एंगी फुल ऐ-
ये गोई वो लोए सीता एंगी फुल ऐ...

