वनांचल स्वर : श्वेत प्रदर का घरेलू उपचार -
ग्राम-रेहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकांत शर्मा आज हम लोगो को महिला रोग में श्वेत प्रदर या सफ़ेद पानी निकलने की बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं जो आम तौर पर बहुत सी महिलाओं को होता है. वे बता रहे हैं कि अशोक के पेड़ की छाल का चूर्ण और मिश्री समान मात्रा में मिलाकर गाय के दूध के साथ एक चम्मच की मात्रा सुबह शाम सेवन करना है दूध को भी थोडा सा कुनकुना गर्म कर ले| यह बहुत अच्छी औषधि है इसे ज़रुरत पड़ने पर दो बार भी ले सकते है, तीन बार भी ले सकते है | कुछ सप्ताह तक सेवन करने से उसमे बहुत बड़ा लाभ मिल जायेगा| वैद्य चन्द्रकांत शर्मा@9893327457
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : जड़ी बूटी से मलेरिया का उपचार -
ग्राम-कुबेरपुर, विकासखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेमसुंदर पोर्ते बता रहे है कि वे एक जड़ी बूटी के बारे में जानते है जिससे मलेरिया का इलाज किया जा सकता है. मलेरिया जिसको आता है वे पत्थरनेंग, महुआ बोकला, रोहिना छाली, मिलाकर पीयेंगे तो मलेरिया कभी नहीं होगा | इस दवाई को वे खुद ही तैयार करके पीते हैं, उनको 55-56 साल हो गए न तो वे आज तक डॉक्टर के पास गए, न उनसे कभी गोली लिए, न सुई लगवाये | वे हमेशा बगैर चप्पल के चलते है| आज तक उनको मलेरिया नहीं हुआ | जड़ी बूटी से ही मलेरिया की बीमारी को दूर कर देते है| गणेश सिंह आयाम@9479003195.
Posted on: Jun 05, 2018. Tags: HEALTH PREMSUNDAR PORTE SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : वन समितियां बैगा आदिवासियों से वनोपज समर्थन मूल्य में नहीं खरीद रही हैं...
जिला-कवर्धा (छत्तीसगढ़) से अनिल बामने बता रहे है कि छार, चिरोंजी, महुआ, लाख, हर्रा बेहडा और भी बहुत सारे वनोपज है जो बैगा आदिवासी लोग संग्रहित करते है और उसको बेचकर अपना जीवन यापन करते है. उसके सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ सरकार ने समर्थन मूल्य भी घोषित किया है| लेकिन उस समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं कर रहे है| आदेश के बाद भी वन समिति नहीं खरीद रहे है. और बिचौलिए चिरोंजी एक किलो शकरकंद या एक किलो आलू या कनकी ( टूटा चावल) उसके बराबर वजन में दिया जाता है बिचोलिए उसी चिरोंजी को लाकर समिति में बेचते है और समर्थन मूल्य का चेक लेकर मोटी कमाई कर रहे है| बामने@9977161570.
Posted on: Jun 03, 2018. Tags: ANIL BAMNE SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : चेहरे पर पिम्पल्स, दाने या कालेपन के घरेलू उपचार-
भोपाल (मध्यप्रदेश) से राघवेन्द्र सिंह राय आज हम लोगो को जो नये उम्र के बच्चो को चेहरे पर पिम्पल्स या दाने हो जाते है या कालापन आ जाता है उसके घरेलू उपचार बता रहे है | गाय का कच्चा दूध लीजियेगा उसमे चने की दाल को मिला दीजियेगा और सुबह से शाम तक दाल को दूध में रहने दीजियेगा | शाम को दूध को हटा दीजियेगा | उसके बाद उस दाल को पीस ले और उसमे थोडा सा हल्दी मिला ले आधा नीबू का रस मिला लीजियेगा उसके बाद 5 मिनट के लिए छोड़ दे | फिर चेहरे पर लेप करना है और 15 से 20 मिनट तक लेप करना है| चेहरे पर निखार भी आ जायेगा और चेहरे पर जो दाने, पिम्पल्स है वो भी हट जायेंगे. राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: May 31, 2018. Tags: HEALTH RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
ओतेक दिना बाबा दादी करे मकई रोटी महुआ लाटा के आहार....कर्मा गीत
ग्राम-नीलकंठपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेवप्रसाद पोया एक पुराने जमाना का गीत सुना रहे हैं
ओतेक दिना बाबा दादी करे मकई रोटी महुआ लाटा के आहार-
सरई लाटा के आहार हायरे हो,आजे लोग के चाउर दाल के आहार-
ओतेक दिन बाबा दादी कमायें मेझरी कोदो भर माँड सवा मडिया के माँड हो-
आजे के लोग हाईब्रेड धान के प्रचार हायरे हो, आजे के लोग हाईब्रेड धान के प्रचा-
ओतेक दिन बाबा दादी परे लाखों दुःख बीमार हायरे लाखों दुःख बीमार हायरे हो-
ओमन करे जंगली जड़ी के उपचार हायरे हो, कस्नो दुःख भागे मुड़ा पराये...
