बदलाव के लिए वैकल्पिक मीडिया की तरह वैकल्पिक राजनीति भी जरुरी है...
मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बता रहे हैं आज देश में वैकल्पिक मीडिया की तरह वैकल्पिक राजनीति का होना भी जरुरी है| सरकार चाहे कितनी भी अच्छी हो बदलते रहना चाहिए जिस तरह टोकरी में रखे पान के पत्ते को यदि हम फेरे नही तो सड़ जाता है इसीतरफ किसी भी एक पार्टी को लगातार मौका देने से व्यवस्था बिगड़ जाती है इसलिए मौका सबको देना चाहिए जिससे क्षेत्र के बदलाव के सांथ एकजुटता कायम रहे | वे बता रहे हैं कि आजकल स्वराज पार्टी नाम से एक नई पार्टी आई है उसी तरह आपके इलाकों में भी नए लोग और नई पार्टियां उभर कर आ रही होंगी और उनको लगता है कि बेहतर भविष्य के लिए नर लोगों और नई पार्टियों को भी मौक़ा देना चाहिए। सुनील कुमार@9308571702.
Posted on: Mar 02, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
निसराम भैया बा रे धरती के ललनवा रे जाम...बिहार से चुनाव गीत
मुजफ्फरपुर (बिहार) से मुखिया पद के उम्मीदवार उमेश कुमार वहां पंचायत चुनाव के बीच एक गीत सुना रहे हैं :
निसराम भैया बा रे धरती के ललनवा रे जाम-
ये जाम धरती के ललनवा रे जाम-
ये जाम जनता के खातिर लेहल जन्म यहाँ रे जाम...
Posted on: Mar 01, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
ऐ बुड़बक, देखो होली में जो है तुम लोग अच्छे से अबीर डालना सबको, गोबर कीचड मत यूज़ करना...
मुजफ्फरपुर (बिहार) से मिमिक्री कलाकार निराले भाई अलग-अलग राजनेताओं, फिल्म कलाकारो की आवाज निकालकर होली पर रंग के उपयोग पर संदेश दे रहे हैं, होली रंगों का त्योहार है और उसे रंगों से ही मनाना चाहिए, रंग में किसी भी प्रकार की चीज जैसे गोबर, कीचड़ आदि का प्रयोग कर उसे खराब ना करे, वे यह सन्देश दे रहे हैं जिससे त्यौहार का आनंद ख़त्म हो जाए और उसकी गरिमा कम हो. जिससे हम ये त्योहार हम हमेशा मनाते रहे| वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि की आवाज़ निकालकर मनोरंजक तरीके से यह सन्देश देने का प्रयास कर रहे हैं लालू यादव कहते हैं :ऐ बुड़बक, देखो होली में जो है तुम लोग अच्छे से अबीर डालना सबको, गोबर मत यूज़ करना
Posted on: Mar 01, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
फागुन में आज मचैया होली...होली गीत
मुजफ्फरपुर (बिहार) से नंदनी वर्मा होली की शुभकामनाए देते हुए एक गीत सुना रही हैं :
फागुन में आज मचैया होली-
किनका के पहिरन पियर पीताम्बर-
किनका के पहिरन चिर चोली हो-
शिव जी के पहिरन पियर पीताम्बर-
गौर दाई के पहिरन चिर चोली हो-
किनका के हांथ कनक पिचकारी-
किनका के हांथ अबीर झोली...
Posted on: Mar 01, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में रंग लूटे...होली गीत
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में रंग लूटे-
बाबा गरीब नाथ मुजफ्फरपुर में रंग लूटे-
बाबा जलेश्वर नाथ जनकपुर में रंग लूटे-
बाबा वैधनाथ झारखंड में रंग लूटे-
बाबा तपेश्वरनाथ बलरामपुर में रंग लूटे-
बाबा तपेश्वरनाथ छत्तीसगढ़ में रंग लूटे-
बाबा पशुपतिनाथ नेपाल में रंग लूटे-
बाबा पशुपतिनाथ काठमांडू में रंग लूटे...




