लाल लुगा लाले घरी, पैरी में चुमुक धरी...डोमकच्छ गीत-
ग्राम-देवरी, पोस्ट, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक सरगुजिहा डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं:
लाल लुगा लाले घरी, पैरी में चुमुक धरी-
पैरी में चुमुक धरी, पांव हाथे खिलिके-
गही में गेंदा खेल-
लाल लुगा लाले घरी, पैरी में चुमुक धरी-
पैरी में चुमुक धरी, पांव हाथे खिलिके-
गही में गेंदा खेल...
Posted on: Mar 06, 2019. Tags: CG KAILAS SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
धरे रंगुवा गुलेले, धरकत रेगेरे गलीना में...फागुन गीत-
ग्राम-देवरी, पोस्ट, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक सरगुजिहा होली गीत सुना रहे हैं:
धरे रंगुवा गुलेले, धरकत रेगेरे गलीना में-
हांथे रहय चिटक मटिया रे कहां बसे है कुम्हार-
कहां जग गोढा बसिरजे-
धरे रंगुवा गुलेले, धरकत रेगेरे गलीना में...
Posted on: Mar 06, 2019. Tags: CG HOLI KAILAS SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर कोई ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले में पानी की समस्या है| अभी वे लोग पानी के लिये कुआ का उपयोग करते हैं| गर्मी के दिनों में कुआ सूख जाता है| आने जाने वाले लोगों को भी पानी की दिक्कत होती है| इसके लिये उन्होंने ग्राम सभा में सरपंच के पास आवेदन किया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरो पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@7089303090. दुर्गेश पटेल @7509265773.
Posted on: Mar 06, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय महुआ एला लाटा छोर...सरगुजिहा गीत-
ग्राम-देवरी, पोस्ट, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक सरगुजिहा गीत सुना रहे हैं:
हाय रे हाय महुआ एला लाटा छोर-
कोन हर बिछे मोरा चार, महुआ हमर अवे लाटा छोर-
कोन महुआ हर टिपिक टपर छुवे जो लागे रे महुआ आवे लाटा छोर-
कोन निछाले मोरा चार महुआ मोर लाटा छोरे...
Posted on: Mar 06, 2019. Tags: CG KAILAS SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
गांव में कच्ची सड़क है, बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाता है आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल बता रहे हैं कि उनके गांव में कच्ची सड़क है| बारिश में रास्ते में कीचड़ हो जाता है| लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है| उन्होंने ग्राम पंचायत में अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में पक्की सड़क बनवाने में मदद करें : सरपंच@7089303090. संपर्क नंबर@7509265773.
