आंगनबाड़ी स्कूल क्रेक होने के कारण बच्चों को बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कवानार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोटली बता रहे हैं उनके गांव के आंगनबाड़ी स्कूल क्रेक हो गया है| बरसात के दिनों में पानी टपकता है| बच्चों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके आंगनबाड़ी भवन को ठीक कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6260922483, सीईओ@9406016762.

Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KWANAR MOTALI PROBLEM SCHOOL

रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-जामगांव, डोंगरीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगलू सोडी बता रहे हैं उनके गांव के डोंगरी पारा में रोड का बहुत समस्या है 10 घर का बस्ती है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किए लेकिन अभी तक रोड नहीं बना है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके सीसी रोड़ बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406705597, चिव@9407607100, CEO@9406166884, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 14, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DONGARIPARA JAMAGANV MANGALU SODI PROBLEM ROAD

मिर्ची के बारे में जानकारी-

ग्राम पंचायत-कोरंगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शंकर वेक्को बता रहे हैं, मिर्ची के बारे में चर्चा कर रहे हैं, खाना के साथ खाया करते हैं, बरसात के समय उस मिर्ची को उगाते हैं| और ज्यातर गोबर खाद से उगाते हैं| पौधा 3 साल तक फल लगता है| पानी गिरने से 5 साल तक पौधा रहता है| एक पौधा में से 5-6 किलो होता है| और उससे बाजार में भी लेकर जाते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@93010993211.

Posted on: Dec 13, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR INFORMATION KORNGALI SHANKAR VAIKKO

पेड़ काटने से जानवरों और पक्षियों के आवास को नष्ट होता है...

अनुज कुमार पोयाम, ग्राम पंचायत-बड़े काकलूर (गायतापारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में पूरा जंगल का पेड़ पौधा कटाई कर रहे हैं| पेड़ काटने से जानवरों और पक्षियों के आवास को नष्ट होता है| पेड़ काटने से बहुत नुकशान होता है| माना करने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9479019041.

Posted on: Dec 13, 2021. Tags: ANUJ POYAM BADE BASTANAR BASTAR CG KAKLUR PROBLEM

स्वास्थ्य स्वर: सिर दर्द का घरेलु उपचार-

ग्राम पंचायत-बड़े काकलुर, (गायतापारा) विकास खंड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शुकलू राम पोयाम सिर दर्द का घरेलु उपचार बता रहे हैं आधा सिर दर्द के ,नींबू की पत्ती को खुट-फ़ीस कर उसके रस निकल ले जिस तरफ दर्द है| उसके दुसरे तरफ नाक में नींबू की रस दो बूंद डाले और अन्दर खीचने से आराम मिलता है, ये प्रयोग एक सप्ताह तक करने से सिर दर्द में लाभ मिल सकता है| ये प्रयोग सूर्य निकलने से पहले करें| परहेज- मिर्च, मसाला, तेल वाला भोजन का प्रयोग न करे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587164872.

Posted on: Dec 13, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAPATMENT HELTH SHUKLU POYAM

« View Newer Reports

View Older Reports »