गाँव में एक ही हैण्डपंप होने से पीने के पानी लाने में होती है तकलीफ...कृपया मदद करें

पोरोदा खाल्हे पारा, ग्राम-पोरमेल, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से लछमनदई, बुदरी, भागमती, गागरी, बता रहे हैं कि उनके पारा में पानी की बहुत समस्या हो रही है गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है| उनको अधिकतर गर्मी के दिनों में बहुत ही समस्या होती है | इसकी जानकारी वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं पर आज तक कोई ध्यान नही दे रहे हैं| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि माँग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें|सचिव@9406327695, CEO@7247497636, संपर्क नम्बर@7879581736.

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: BASTAR BHAGMATI CG GAGRI HANDPUMP PROBLEM KONDAGANV PROBLEM WATER

गाँव में जंगल के फलों से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाते हैं...

मारी पारा, ग्राम-पंचायत-कुकुरपाल, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़ ) निरंजन कश्यप, बता रहे हैं कि वे अपने गाँव में धान,मक्का,बाजरा, अरहर की खेती कर रहे हैं| जिससे उन्हें फायदा मिलता है| वे सभी जंगल के फल चार, तेंदू, भेलवा, इमली, आम आदि लाते हैं| वे अपने जरुरत के हिसाब से घर में रखते हैं| बाकी सभी दैनिक खर्च पूर्ति हेतु बजार में बेच देते हैं| जिससे उन्हें धन राशि कि प्राप्ति होती है| गर्मी के दिनों में खेती नही करते हैं क्योंकि उनके पास पानी और संसाधनों कि कमी है|

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: AGRICULTURE BABULAL NETI FOREST STORY

करके विनती तोहार ये वीणा वाली...गीत

ग्राम-बजेसरा, ब्लाक-प्रघना, जिला-मऊ (उत्तरप्रदेश) से सुकेत शर्मा एक
गीत सुना रहे हैं:
करके विनती तोहार ये वीणा वाली-
लाग जाई काहो माई लाग जाई का-
हंस के सवारी शोहे वीणा बजावला-
हाथवा में कमल लेके चालले सनवा-
ममता के महादुपा र ये वीणा वाली-
लाग जाई का माई लाग जाई का...

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: MAU SONG SUKET SHARMA UP

प्रभु मोर संगी रे हायरे मोर संगी रे...ईशु मसीह गीत-

ग्राम-सिधरौल, जिला-राची (झारखंड) से दीपक एक येशु मसीह गीत सुना रहें है:
प्रभु मोर संगी रे हायरे मोर संगी रे-
तोके माय खोजो ना तोके मै चाहो ना-
आवो प्रभु मोर जीवन में-
तोके माय खोजो ना तोके मै चाहो ना-
आकाश के देखो ना तारे गन के देखो ना-
तोरे याद आवे मोके रे आकाश के देखो ना-
प्रभु मोर संगी रे हायरे मोर संगी रे...

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: DEEPAK RACHI ESHU JH MASIH SONG

चालकीपारा से लेकर पटेलपारा कटेनार तक सड़क बनना है बरसात में कीचड़ और बाढ़ की स्थिति होती है मदद की अप

ग्राम-कटेनार (चालकीपारा), ब्लाक-दरभा, जिला -बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयतुराम मंडावी जी अपनी गाँव की समस्या बता रहे हैं इनके गाँव में सड़क व पुल की समस्या है|इस गाँव में कच्ची सड़क है और इस सड़क पर पुल की आवश्यकता है|चालकीपारा से लेकर पटेलपारा कटेनार तक सड़क बनना है|बरसात के दिनों में समस्या अधिक बढ़ जाती है|सड़क में पानी पड़ने से कीचड़ और ज्यादा पानी आने से बाढ़ की स्थिति बनती है|इस समस्या को जल्द से जल्द समाधान करने में दिए संपर्क नंबर पर बात कर अधिक जानकारी ले सकते हैं|संपर्क नंबर@9302650599, सरपंच@93993 11762, सचिव@9479278579 .

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: AAYTURAM MANDAVI BASTAR CG DARBHA KATENAR PROBLEM ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »