बारिशो रे ऐ कारी बदरिया, बारिशो रे काबिल माकर...आषाढ़ गीत-

ग्राम-फुलवाटोली, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से ईसाख खलखो एक आषाढ़ गीत सुना रहे हैं ये गीत आषाढ़ के महीने में गया जाता है :
बारिशो रे ऐ कारी बदरिया, बारिशो रे काबिल माकर-
मनवा के ये लोर पानी काफय-
बारिशो रे काबिल माकर-
मुरा लगी मुरा लागे, भरल कोड़ा अरे मुरा लागी-
ऐ कुड़ील धरा टोगिन धारे-
बारिशो रे कारी बदरिया बारिशो रे कालीबिलम कारे...

Posted on: Nov 30, -0001. Tags: BASTIRAM NAGBANSHI ISAK KHALAKHO SONG VICTIMS REGISTER

गांव में पानी की समस्या है, हम नाले का पानी पीते हैं, अधिकारी ध्यान नही देते...मदद की अपील-

ग्राम-बोंगा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनेश्वर बता रहे हैं, वे वार्ड क्रमांक 7 में रहते हैं, उनके मोहल्ले में 6 घर और 27 जनसंख्या है, मोहल्ले में हैण्डपंप नही है, वे आधा किलोमीटर दूर ढोडी से पानी लाते हैं, बरसात के दिनो में उन्हें पानी लाने में दिक्कत होती है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने ग्राम सभा में अपनी बात को रखा, अधिकारी बोलते हैं कि हैण्डपंप खोदा जाएगा लेकिन आज तक उस पर कोई काम नही हुआ, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मोहल्ले में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : सचिव@9753116487, CEO@9165689001, PHE@9806132225, जिला CEO@9977407788. संपर्क नंबर@9697590820.

Posted on: Nov 30, -0001. Tags: CG DHANESHWAR PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

Impact: Handpump in our village got repaired week after CGnet report...

ग्राम-चियांडांड, पंचायत-रेलामुहा, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राजमती बता रही है कि उनके गाँव का हैण्डपम्प बहुत दिनों से ख़राब था और उसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत भी किये थे फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये और रिकार्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाये तो अभी एक हफ्ते बाद उनके गाँव का हैण्डपम्प सुधार दिया गया है और पानी भी निकल रहा है उसके कारण गाँव के लोग खुश है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यावद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Nov 30, -0001. Tags: RAJMATI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

मन चंगा कठौती गंगा नहाले भैया ओ...गीत

ग्राम-करौंदिया, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संजय कुमार कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
मन चंगा कठौती गंगा नहाले भैया ओ-
तिरवेनिया में बहे तीनों धारा नहाले भैया ओ-
मन चंगा कटौती गंगा नहाले भैया ओ...

Posted on: Nov 30, -0001. Tags: SANJAY KUMAR KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER

श्री गुरु श्री गुरु श्री गुरु कहिए...गुरु भजन -

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन सुना रहे हैं :
श्री गुरु श्री गुरु श्री गुरु कहिए – जाही विधि राखे गुरु वाही विधि रहिये – मुख में श्री गुरु नाम गुरु सेवा हांथ में – तुम अकेले नही बंदे गुरु जी हैं साथ में – शाधु संग गुरु रंगे अंग अंग रंगी रे – जिन्दगी के डोर हों गुरु जी के हांथ में – महलों में राखे चाहे झोपडी में वास दे...

Posted on: Nov 30, -0001. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »