मैं माटी का पुतला हूँ तू उसकी जान...गीत-
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकुलवाही जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से मामता मंडावी एक कविता सुना रही हैं :
मैं माटी का पुतला हूँ तू उसकी जान-
मेरा मुझमे सबसे रहे तू मेरी पहचान-
तुही रंग मे है रंगी रंगरसिया तेरे रंग में रंग गयी मैं-
मैं माटी का पुतला हूँ तू उसकी जान...
Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG MAMATA MANDAVI NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
चुटकुला : गधा और गधी...
ग्राम-बेलगाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से स्कूली की छात्रा चाँदनी धुर्वे एक चुटकुला सुना रही है :
मंदिर के सामने एक गधा और एक गधी रहते हैं वहीं एक गाय भी रहती है| लोग मंदिर में पूजा करने जाते है, जब पूजा कर वापसी में आकर गाय के पैर छूते हैं तो
गधी गधा से सवाल पूछती है सभी लोग मंदिर से आकर गाय के पैर छूते हैं मेरा क्यों नहीं, तब गधा कहता है, मेरे होते हुए तेरे पैर कौन छुयेगा|
Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG JOKE NARAYANPUR PARDEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER
1 साल हो गया पुल में काम किये पैसा नहीं मिल रहा है...
ग्राम पंचायत-मड़ागड़ा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से धनाजी कोराम बता रहे हैं कि 26 दिन पुल निर्माण में काम किये थे उसका मजदूरी नहीं मिला है, मुंशी ठेकेदार से बोले वे बोलते हैं मिल जायेगा लेकिन आज तक नहीं मिला 1 साल हो गया है, कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसीलिये सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज़्यादा फोन कर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7648013504. मुंशी@9415593242.
Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG DHANAJI KORAM NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
रोड की समस्या है आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-केरलापाल, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन उसेण्डी बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 केरलापाल से गोटुलपारा तक 15 साल पहले से कच्ची सड़क है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत परशानी होती है, उन्होनें सचिव सरपंच के पास शिकायत किया लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / मोहन उसेण्डी@8309132536. सरपंच@9406306917, सचिव@7587214530.
Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG MOHAN USENDI NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप नहीं है दूर से पानी लाना पड़ता है...कृपया मदद करें-
ग्राम-आमासरा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बिरसाही और वीरेंद्र प्रसाद बता रहे हैं, गरांजीपारा और साहूपारा में पानी की समस्या है पारा जो हैण्डपंप लगा है उसमे पिछले 2-3 महिनों से बहुत कम पानी निकलता है जिससे पानी की समस्या हो जाती है, यहाँ पर लगभग 60 परिवार रहते है, जिनको परेशानी होती है इस संदर्भ में सरपंच सचिव को कई बार बोले हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिये गये नंबर पर अधिकारीयों से बात कर मदद करे: PHE@9425593923. सरपंच@7067579885, सचिव@9479023981. संपर्क नंबर@7640058225.
