झोपड़ी बनाकर रहते हैं, बारिश में दिक्कत होती हैं, आवास योजना का लाभ नहीं मिला...

ग्राम पंचायत-तिलक जोड़ी, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से इडमा बता रहे हैं कि वे पटेल पारा के निवासी हैं, उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्होंने आवास के लिये आवेदन किया था| परिवार में 9 सदस्य हैं, झोपड़ी बनाकर रहते हैं| बारिश के दिनों में दिक्कत होती हैं, छप्पर उड़ जाता है| संबंधित विषय पर जानकारी लेने और मदद करने के लिये दिये गये नंबरों पर संपर्क करें: संपर्क नंबर@6260218813. सचिव@9407642538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Oct 22, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HOUSE IDAMA PROBLEM

छत्तीसगढ़ जिला बस्तर में मौसम के अनुसार त्योहारों को एक अनोखा दृश्य से मनाया जाता है...

भारत त्योहारों का देश हैं। यहां हर मौसम और क्षेत्र का एक त्योहार है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में बरसात के सीजन में नई फसल तैयार होने पर एक खास त्योहार मनाया जाता है बस्तर धुरवा और हल्बा जनजाति बाहुल क्षेत्र है, जहां पिछले दिनों नवा खानी पर्व मनाया गया। बस्तर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की कई जगह में इसके अलावा और भी कई तरह के त्योहारों को मनाते है जैसे : हरेली, पोला, पितृपक्ष, नवरात्रि, दशरहा, दीपावली, पुष्पुनी, मंडई-मेला, फागुन, देवी-देवता (चैत्र) आदि त्यौहार का समयानुसार मनाने का रिवाज है |

Posted on: Oct 22, 2021. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG SONG VICTIMS REGISTER

IMPACT: हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर निराकरण हुआ...

पटेलपारा, ग्राम पंचायत- सिलक झोड़ी, ब्लॉक- बस्तानार, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से सरपंच भोजाराम मंडावी बता रहे हैं कि पिछले साल उन्होंने सीजीनेट में अपने गांव का हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर ही हैंडपंप सुधार दिया गया था। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर- 7724010767

Posted on: Oct 18, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BHOJARAM MANDAVI CG HANDPUMP IMPACT SILAK JHODI WATER

हमें रेल पटरी पार करके पानी लेने जाना पड़ता है, दुर्घटना का डर बना रहता है...

नीचेपारा, ग्राम पंचायत- सिलक झोड़ी, ब्लॉक- बस्तानार, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से बामन पोयाम बता रहे हैं कि उनके पारा में हैंडपंप नहीं है। उनके पारा में 10 घर हैं जो कि रेल पटरी पार कर के स्कूल में पानी लेने जाते हैं। हैंडपंप के लिए आवेदन दिया गया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। सीईओ- 9406016762, कलेक्टर- 8458956694, पीड़ित व्यक्ति- 7587192146

Posted on: Oct 17, 2021. Tags: BAMAN POYAM BASTANAR BASTAR CG HANDPUMP PROBLEM SILAK JHODI WATER

तुम ही हो माता, पिता तुम्ही हो...प्रार्थना-

जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से छोटू चौहान एक गीत सुना रहे हैं:
तुम ही हो माता, पिता तुम्ही हो-
तुम ही बंधू ,सखा तुम्ही हो-
तुम्ही हो साथी तुम ही सहारे-
कोई न अपना सिवाए तुम्हारे-
तुम्ही हो नैया तुम्ही खिवैया-
तुम ही हो बंधू , सखा तुम्ही हो...

Posted on: Oct 16, 2021. Tags: CG CHHOTU CHAUHAN PRARTHANA RAIGARH

« View Newer Reports

View Older Reports »