स्वास्थ्य स्वर : सर में होने वाले फुंसी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर , रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर में होने वाले फुंसी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सरसों का तेल 100 ग्राम, नीबू का रस 100 ग्राम दोनों को बराबर मात्रा में मिला लें और बालों की जड़ो में हल्के हांथो से मालिस करें, उसके बाद दही को सर में लगाकर बालो को पानी से धो लें, इससे लाभ हो सकता है, इसका प्रयोग लगातार कर सकते हैं, खाने में चना, मटर, मसूर, उड़द दाल, बेसन, मछली का प्रयोग न करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@111061399.
Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सर्दी ज़ुकाम, खासी का घरेलु उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी, जुकाम, खासी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, हल्दी 2 चम्मच, गुड़ 2 चम्मच और सरसों का तेल 1 चम्मच सबको मिलाकर साफ़ कर छोटी-छोटी गोलियां के बना लेवें, इसे दिन में दो बार सुबह-शाम दो-दो गोली सेवन करने से सर्दी ज़ुकाम और खासी में राहत मिल सकता है, दवा लेने के तुरंत बाद पानी न पीयें यदि पीना भी है तो हल्के गरम पानी पी सकते हैं, ठण्डी चीजों से बचें, नशा का सेवन न करें, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई और गरिष्ठ भोजन का उपयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Narayanpur Bultoo (Bluetooth) Radio : 27th Jan 2020...
Today Ranjeet Mandavi and Sukhdai Matra are presenting Bultoo Radio in Hindi and Gondi Language, in this latest edition of Bultoo Radio She is discussing the issues of Chhattieshgarh People use their mobile phones to call this number 08050068000 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.
Posted on: Jan 27, 2020. Tags: BULTOO RADIO RANJEET MANDAVI SUKHDAI MATRA
स्वास्थ्य स्वर : केलोस्ट्रोल बढ़ जाने पर घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी केलोस्ट्रोल बढ़ जाने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, मेथी दाना रात को भिगोकर कर रख दें और सुबह एक चम्मच सेवन करें और दो कली लहसुन की चबाकर खायें और गुनगुना पानी पियें, भोजन में गरिष्ठ पदार्थ, मिर्च, मसाला का सेवन न करें नशा न करें प्रतिदिन 1 सुबह शाम टहलें लाभ हो सकता है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Jan 26, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
पारा में हैण्डपंप नहीं होने से दूसरे पारा से पानी लाते हैं...
ग्राम-खैराबड़, पंचायत-खड़कागांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से असानी, शीला, रामदाई और रामदायी बता रही हैं, हैंडपंप की समस्या है पानी लाने के लिये 300 मीटर दूर लाटा पारा से स्कूल पारा जाना पड़ता है इसकी शिकायत उन्होंने सरपंच सचिव के पास किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे CGNet के सभी साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / रामदई दुग्गा@8305394384. सरपंच@9406335548, सचिव@7772819427, PHE@9425593923, कलेक्टर@9425205669, CEO@9425263888.
