पीड़ितों का रजिस्टर: 2011 में पिताजी को नक्सलियों ने जान से मारा, छोटे भाई को मुआवजा और नौकरी मिला...
जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से महादेव बता रहें हैं कि 2007 में नक्सलियों ने घर में आकर हमला किये और पिताजी के पैर को काट दिए थे| उस समय महादेव छोटे थे, पढ़ाई कर रहे थे| पिताजी लंगड़ा होने के बावजूद भी अपने परिवार को अच्छे से सम्भाल के रखते थे| परिवार भैरमगढ़ रहते थे 2011 में गाँव के खेतों को देखने गए थे, इसकी जानकारी नक्सली लोगों को पता चला तो वे आकर पिताजी को कुल्हाड़ी और चाक़ू से जान से मार दिए| इसका मुआवजा मेरे छोटे भाई को नौकरी मिला हैं|सम्पर्क नम्बर 9407752476. (183944)
Posted on: Feb 09, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: पिता को नक्सलियों ने जान से मार दिए, अब हमारे पास कोई रोजगार नही है...
जेलवाडा, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से लक्खू हपका बता रहे हैं कि उनके पिता जी पहले गाँव के सरपंच थे, नक्सलियों ने बिना कारण ही उनके पिता जी को सन 2005 में जान से मार दिए| जिससे वे बहुत परेशान थे, बाद में उन्हें सरकार ने एक लाख रूपये की सहायत राशि दिए, कोई नौकरी नही दिए हैं| वे चाहते हैं उन्हें कोई सरकारी रोजगार मिल जाए जिससे वे आपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें|
Posted on: Feb 05, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: मेरे ससुर और देवर को नक्सली जान से मार दिए हैं, हम डर से बीजापुर में रह रहे हैं...
जेलवाडा शिवर बीजापुरम जिला-बीजापुर( छत्तीसगढ़) से बुदरी बाई बता रहे हैं कि उनके देवर और ससुर को नक्सलियों ने बिना कारण ही जंगल में ले जा के उन्हें जान से मार दिए और उनके मृत शरीर को गाँव में लाकर रख दिए और उसमे आईडी लगा दिए| ताकि परिवार के कोई भी सदस्य इनके पास आये और वह भी खत्म हो जाए| यह घटना सन 2007 में हुआ| तब से वे नक्सलियों के डर से परिवार सहित बीजापुर शिविर में आके रह रहे हैं| सरकार ने उन्हें कुछ मदद राशि दिया है| यहाँ ये परिवार दैनिक मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं| ये सरकार से मदद की मांग करते हैं, कि उन्हें कोई सरकारी दैनिक रोजगार मिल जाए तो वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके|
Posted on: Feb 01, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM RAGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: पिता भाई को नक्सलियों ने जान से मार दिए हैं, परिवार की स्थिति बेहाल है...
कुश्ता पारा, ब्लाक-भैरमगढ़, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से रविन्द्र परसा बता रहे है कि उनके भाई दीपक कुमार को नक्सलियों ने नवम्बर 2018 और उनके पिता जी को 2019 में जान से मार दिए हैं| वे अभी भी नक्सलियों के आतंक से डरे हुए हैं| परिवार की हानि होने से वे अब बहुत परेशान हैं, नक्सलियों ने रात में उनके घर जाकर उन्हें बांधकर जंगल लेके गये और वहीँ उनकी ह्त्या कर दिया| उनके परिवार जन पुलिस थाने में सूचना दिए और पीड़ित परिवार को पांच लाख रूपये का मुआवजा मिला| लेकिन अब तक उन्हें कोई सरकारी रोजगार नही मिला| वे सरकार से मदद की अपील करते हैं कि उन्हें कोई दैनिक रोजगार मिल जाए जिससे वे अपने परिवार की भरण-पोषण आसानी से कर सकें|
Posted on: Feb 01, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस में हूँ गाँव में नही जाता नक्सलियों से जान से मारने के शंका है...
पनारा पारा बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सुखनाथ नेगी बता रहे हैं वे अपने गाँव छोड़कर बीजापुर में रह रहे हैं, उन्हें अपने गाँव में नक्सलियों से परेशान हैं| वे पुलिस में हैं, वे अपने परिवार के साथ बीजापुर में रहा रहे हैं| उनके चाचा जी को नक्सलियों ने जंगल में ले जाके जान से मार दिया है जिसका मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को मिला है |
